फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म गेम ओवर पर तापसी पन्नू को पूरा भरोसा, बोलीं- मेरी फिल्म बकवास नहीं हो सकती

Tue, 04 Jun 2019 07:09 AM IST
Mishra Mishra अक्षित त्यागी, अमर उजाला, मुंबई
अक्षित त्यागी, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 04 Jun 2019 07:09 AM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu said my film cannot be nonsense
Taapsee Pannu - फोटो : social media

सिनेमा में लोग चढ़ते सूरज को सिर्फ सलाम ही नहीं करते बल्कि जी भरकर उसकी रोशनी से अपनी दुनिया भी चमकाते हैं। तापसी पन्नू साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से हैं। इधर हिंदी सिनेमा में भी उनका सूरज चमका है। पिंक, मनमर्जियां, सूरमा और बदला जैसी फिल्मों ने उन्हें दमदार अभिनेत्री के तौर पर स्थापित किया। यही वजह है कि साउथ की उनकी फिल्म गेम ओवर को इसके निर्माता हिंदी में भी डब करके रिलीज कर रहे हैं।

Taapsee Pannu said my film cannot be nonsense
Taapsee Pannu - फोटो : instagram

तापसी मानती हैं कि फिल्म गेम ओवर का किरदार उनके करियर के सबसे मुश्किल किरदारों में से एक है। एक खास मुलाकात में वह बताती हैं, ‘इस किरदार ने मुझे शारीरिक और मानसिक तौर पर खूब परेशान किया। पर मैंने खुद को समझाया कि तापसी तू कुछ ऐसा करने जा रही है जो तूने तो क्या किसी और ने भी कभी नहीं किया। बस इस मेहनत के पीछे मेरी यही प्रेरणा रही।’

Taapsee Pannu said my film cannot be nonsense
Taapsee Pannu - फोटो : instagram

ये पूछे जाने पर कि लोग आपकी फिल्म की तुलना नेटफ्लिक्स की फिल्म बैंडरस्नैच से कर रहे हैं, तापसी साफ कहती हैं, ‘कुछ लोग इसे बैंडरस्नैच से मिला रहे हैं, लेकिन यह बिलकुल ही अलग फिल्म है। ऐसी फिल्म किसी ने देखी ही नहीं होगी। हां, लोगों को इसका ट्रेलर देखकर जरूर लग रहा होगा कि यह फिल्म ऐसी होगी या वैसी।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu said my film cannot be nonsense
taapsee pannu - फोटो : instagram

तापसी की फिल्में कहानी के स्तर पर काफी दमदार होती हैं। बीच में जुड़वा 2 में उनके ग्लैमरस अवतार को भी लोगों ने पसंद किया तो अगली मसाला फिल्म तापसी की डेट डायरी में है क्या कोई? इस सवाल पर अपना नजरिया साफ करते तापसी कहती हैं, ‘मेरे लिए मनोरंजन का मतलब एक ही है कि लोगों को मैं अपनी सीट से दो या ढाई घंटे तक हिलने न दूं। मेरी किसी फिल्म को देखने के बाद आप यह नहीं कह सकते कि ये मनोरंजक नहीं है। मेरी फिल्म को कोई बकवास फिल्म नहीं कहता।’

विज्ञापन
Taapsee Pannu said my film cannot be nonsense
taapsee pannu

फिल्म गेम ओवर के बाद तापसी की अगली रिलीज होने वाली फिल्म होगी सांड़ की आंख। अनुराग कश्यप के साथ इससे पहले वह मनमर्जियां भी कर चुकी हैं। आमतौर पर अनुराग और उनके कलाकारों के रिश्ते लंबे चलते हैं, तापसी का क्या अनुभव रहा अनुराग के साथ? ‘ऐसा नहीं कि वह जो भी फिल्म बनाते हैं,  मुझे पसंद ही आती हों। उनको भी मेरा हर काम पसंद आए जरूरी नहीं है। कुछ ही फिल्में और कहानियां हैं जो हम दोनों को पसंद आती हैं। इसकी शुरूआत फिल्म मनमर्जियां से हुई। अब सांड की आंख है। इसके बाद एक और फिल्म है जिसका निर्देशन खुद अनुराग कर रहे हैं। मेरी और अनुराग की एक बात कॉमन है कि हम किसी दूसरे के डर से अपने विचार दबाते नहीं हैं। मुझे उम्मीद है कि ये दोस्ती लंबे समय तक कायम रहेगी।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed