{"_id":"5c403560bdec2273a339614c","slug":"taapsee-pannu-says-i-want-an-answer-after-being-dropped-from-pati-patni-aur-woh-remake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तापसी पन्नू को बिना बताए मेकर्स ने बिग बजट फिल्म से निकाला, इस स्टार किड को साइन किया तो फूटा गुस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तापसी पन्नू को बिना बताए मेकर्स ने बिग बजट फिल्म से निकाला, इस स्टार किड को साइन किया तो फूटा गुस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Taapsee Pannu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने फिल्म 'पिंक' (Pink) से खूब सुर्खियां बटोरी थीं । इसके बाद पिछले साल यानि 2018 में उनकी चार फिल्में रिलीज हुईं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि उन्हें फिल्म 'पति-पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) में कास्ट किया गया है। फिर अचानक उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया।
2 of 5
taapsee pannu
- फोटो : लाल सिंह
इस खबर को सुनने के बाद फैंस के साथ खुद तापसी भी हैरान रह गईं । दरअसल, तापसी को बिना बताए इस फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया। इस बात का खुलासा खुद तापसी ने किया है । तापसी की जगह पर फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) को कास्ट किया गया ।
3 of 5
taapsee pannu
मुंबई मिरर से बात करते हुए तापसी ने कहा, 'मुझे इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई । मैंने इस फिल्म के हिसाब से ही अपने अगले प्रोजेक्ट की डेट फिक्स की की थी ।' एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्हें इस फिल्म से बाहर करने को लेकर कोई ठोस वजह भी नहीं बताई गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : Instagram
उन्होंने कहा, 'डायरेक्टर मुदस्सर अजीज ने मुझे फिल्म से निकालने का कोई कारण नहीं बताया । इसके बाद मैंने प्रोड्यूसर से भी बात की । वो भी इस बात का जवाब देने में असमर्थ थे । मेरे पूछने पर उन्होंने बात को टालने की कोशिश की । ये मेरे लिए बहुत अजीब था ।'
विज्ञापन
5 of 5
Ananya Panday
तापसी का कहना कि इस बात से उन्हें बहुत बुरा लगा है और वो मेकर्स से इसका जवाब चाहती हैं । तापसी को इस घटना के बाद से एक सीख जरूर मिली है । तापसी ने उन लोगों को बधाई भी दी जिन्हें फिल्म में उनकी जगह पर कास्ट किया गया है । ये स्टार्स और कोई नहीं कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।