लॉकडाउन की वजह से हर कोई सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। बॉलीवुड सितारे अपनी दिनचर्या को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। ऐसे में थ्रोबैक तस्वीरों का चलन भी काफी बढ़ा है। अब एक अभिनेत्री ने अपनी बचपन की तस्वीर साझा की है।
इस अभिनेत्री ने साझा की बचपन की तस्वीर, मां और बहन के साथ दे रहीं पोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचपन की इस तस्वीर में अगर आप इस अभिनेत्री को नहीं पहचान पाएं हैं तो चलिए हम आपको बता देते हैं। तापसी पन्नू ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। साथ ही उनकी बहन शगुन पन्नू भी हैं। तापसी की मां ने दोनों बेटियों को गोद में ले रखा है।
तापसी ने कैप्शन में लिखा कि 'तस्वीर में हमारे एक्सप्रेशन हैं-
शगुन: मैं फोटो क्यों क्लिक करा रही हूं।
मैं: तैयार हूं।
मॉम: क्या कोई मुझे इन दोनों को संभालने के लिए अवॉर्ड दे सकता है?'
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on
तापसी पन्नू हाल ही में अपने घर के बिजली के बिल की वजह से चर्चा में रहीं। इस बार उनके घर का बिजली का बिल 36 हजार रुपये आया। ट्विटर पर बिल की कॉपी साझा करते हुए तापसी पन्नू ने लिखा था, 'तीन महीने ही लॉकडाउन के हुए हैं और मैं यह सोच रही हूं कि ऐसे कौन से उपकरण मैंने इस्तेमाल कर लिए या खरीदे हैं कि इतना बढ़ा हुआ बिल आ रहा है। आप किस तरह बिजली का बिल बना रहे हैं?'
बता दें कि तापसी पन्नू ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की थी। कॉमेडी फिल्म 'चश्मे बद्दूर' से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद 'पिंक', 'बदला', 'मुल्क' और 'थप्पड़' जैसी फिल्मों में उनके काम को सराहा गया।
तापसी-रेणुका के बाद हुमा कुरैशी को लगा झटका, 50 हजार रुपये आया बिजली का बिल