आमतौर पर बॉलीवुड एक्टर्स विवादों से दूर ही रहना चाहते हैं हालांकि कई बार वो अपनी राय रखने की वजह से मुश्किलों में घिर जाते हैं। हाल ही में कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी पन्नू को निशाने पर ले लिया और ट्विटर पर उन्हें कंगना की 'सस्ती कॉपी' बताया। रंगोली के इस कमेंट पर तापसी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था हालांकि अनुराग कश्यप ने तापसी का सपोर्ट करते हुए जवाब दिया था। अब इस पूरे मामले पर तापसी ने खुलकर बात की है।
'सस्ती कॉपी' बताने पर कंगना पर भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- 'मुझसे नेपोटिज्म कार्ड नहीं खेल सकतीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में तापसी ने रंगोली के 'सस्ती कॉपी' के कमेंट पर बताया कि उनके कई दोस्तों ने इस पर जवाब देने के लिए कहा लेकिन उन्होंने ऐसा करना ठीक नहीं समझा। तापसी ने कहा कि 'केवल अनुराग कश्यप ही नहीं इंडस्ट्री के दूसरे और करीबी दोस्त चाहते थे कि मैं जवाब दूं लेकिन मैंने खुद को रोका क्योंकि मैं ऐसी वजह से किसी दूसरे को मौका नहीं देना चाहती जिसका वो फायदा उठा रहा है। वो मेरे साथ नेपोटिज्म कार्ड नहीं खेल सकती क्योंकि मैं आज जहां कहीं भी अपने संघर्ष के बल पर हूं।'
तापसी ने आगे कहा कि 'मैं बहस करके इस चीज को नहीं बढ़ाना चाहती क्योंकि मैं उनकी भाषा के स्तर पर नहीं जा सकती। मुझे समझ नहीं आता कि क्या घुंघराले बालों पर उनका ही कॉपीराइट है। मैं ऐसे ही बालों के साथ पैदा हुई और मेरे विचार पूरी ईमानदारी से होते हैं। कंगना खुद को हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बताती हैं ऐसे में शायद उन्होंने मुझे सस्ती कॉपी कहा।'
इससे पहले तापसी ने कहा था कि कंगना को डबल फिल्टर लगाने की जरूरत है। इस पर तापसी ने कहा कि 'हम दोनों अपने विचार रखते हैं और दिमाग से बोलते हैं जो कि अच्छी चीज है। केवल कुछ मौकों को छोड़कर जब इसकी वजह से परेशानी भी उठानी पड़ती है। मैंने इसे सकारात्मक तरीके से कहा था और इसका मतलब अपमानजनक होना नहीं था। मैंने अक्सर कहा है कि कंगना एक ऐसी एक्टर हैं जिन्हें मैं उम्मीदों के साथ देखती हूं। ऐसे में मुझे निशाना बनाना बहुत अजीब था।'
दरअसल, कंगना की फिल्म जजमेंटल है क्या का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसके बाद तापसी पन्नू ने अपने अंदाज में ट्रेलर की तारीफ की लेकिन कंगना की बहन रंगोली को ये बात कुछ जमीं नहीं। उनका कहना था कि कंगना का नाम लेकर तारीफ करना चाहिए था। रंगोली ने तापसी को टैग करते हुए ट्वीट किया था कि 'कुछ लोग कंगना को कॉपी करके अपनी दुकान चलाते हैं मगर वो कभी उसका नाम नहीं लिखते। यही नहीं उसकी तारीफ भी नहीं करते। तापसी इस तरह की सस्ती कॉपी करना बंद करो।'
Kuch log Kangana ko copy kar ke he apni dukaan chalate hain, magar pls note, they never acknowledge her not even a mention of her name in praising the trailer, last I heard Taapsee ji said Kangana needs a double filter and Tapsee ji you need to stop being a sasti copy 🙏 https://t.co/5eRioUxPic