{"_id":"62381f55bf39e86d03574161","slug":"taapsee-pannu-starrer-film-shabaash-mithu-teaser-released-now-she-looks-fabulous-in-the-character-of-cricketer-mithali-raj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shabaash Mithu Teaser: तापसी पन्नू की फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ का टीजर रिलीज, मिताली राज के लुक में अभिनेत्री का दिखा दमदार अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shabaash Mithu Teaser: तापसी पन्नू की फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ का टीजर रिलीज, मिताली राज के लुक में अभिनेत्री का दिखा दमदार अंदाज
बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं। तापसी इस फिल्म में भारतीय क्रिकेटर मिताली राज की भूमिका में नजर आएंगी। फैंस इस फिल्म का दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब इस फिल्म का टीजर सामने आ गया है, जो फैंस के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है। इस टीजर में तापसी पन्नू मिताली राज के लुक में काफी जच रही हैं।
2 of 5
शाबाश मिट्ठू टीजर
- फोटो : सोशल मीडिया
56 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत क्रिकेट के मैदान से होती है, जिसमें दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट हर किसी के चेहरे पर लंबी मुस्कुराहट लाने काम कर रही है। सभी लोग भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए चियर कर रहे हैं। इसके बाद मिताली राज के रूप में तापसी पन्नू की झलक देखने को मिलती है। वह मैदान में जाने के लिए तैयाार होती हैं। बैटिंग के लिए पैड्स पहनती हैं और उसके बाद अपना क्रिकेट बैट उठाकर खड़ी हो जाती हैं और फिर मैदान में एंट्री लेती हैं। इस दौरान तापसी पन्नू की पीठ नजर आ रही है। उनकी टी-शर्ट पर 'मिताली 3' लिखा है।
3 of 5
शाबाश मिट्ठू टीजर
- फोटो : सोशल मीडिया
टीजर में कुछ आंकड़े भी दिखाए गए हैं। ओवरऑल टीजर की बात की जाए तो तापसी पन्नू की फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' का टीजर काफी शानदार है। इस फिल्म के टीजर ने दर्शकों के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है। अब हर किसी को तापसी की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। तापसी पन्नू ने भी सोशल मीडिया पर इस टीजर को शेयर किया है, जिसके साथ अभिनेत्री ने दमदार कैप्शन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाबाश मिट्ठू
- फोटो : सोशल मीडिया
इस टीजर के साथ तापसी पन्नू ने कैप्शन में लिखा, 'जेंटलमैन के इस खेल में, उसने इतिहास को फिर से लिखने की जहमत नहीं उठाई…. इसके बजाय उसने अपनी स्टोरी बनाई।' तापसी पन्नू के इस पोस्ट पर रकुल प्रीत सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वुहू...।' इसके अलावा फैंस भी तापसी के इस पोस्ट पर कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शाबाश मिट्ठू
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है। इस फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा, एक्टर विजय राज, अजीत अंधरे और एक्ट्रेस प्रिया एवन भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। ये फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज की जिंदगी के साथ-साथ महिला क्रिकेट टीम की आस-पास ही घूमती नजर आएगी। मिताली राज ने कई उतार-चढ़ाव का सामना किया है लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने चार वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर खुद को साबित किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।