फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पलटवार: आयकर विभाग के छापे के बाद तापसी पन्नू का कंगना पर निशाना, बोलीं- मैं इतनी सस्ती भी नहीं...

Sat, 06 Mar 2021 11:49 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 06 Mar 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu Targets Kangana Ranaut Called Her Sasti Copy Income Tax Department Raid
तापसी पन्नू और कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू के मुंबई और पुणे स्थित ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापामारी की थी। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई एक कर चोरी मामले में की जा रही है। अब तापसी पन्नू ने इनकम टैक्स की छापे पर पहली बार ट्वीट कर अपनी बात रखी है। साथ ही तापसी ने कंगना रणौत पर भी निशाना साधा है। 

Taapsee Pannu Targets Kangana Ranaut Called Her Sasti Copy Income Tax Department Raid
कंगना रनौत और तापसी पन्नू - फोटो : Social Media

अपने एक ट्वीट में तापसी ने लिखा- 'हमारी आदरणीय वित्त मंत्री के मुताबिक 2013 में हुई छापे की मेरी यादें। इतनी सस्ती भी नहीं हूं।' बता दें कि कंगना रणौत तापसी को 'सस्ती कॉपी' और बी ग्रेड एक्ट्रेस कह कर टारगेट कर चुकी हैं। इतना ही नहीं कंगना ने तापसी के घर पड़ी रेड के बाद उन्हें टैक्स चोर तक कहा था। ऐसे में माना ये जा रहा है कि तापसी का ये ट्वीट कंगना के लिए हैं।
 

Taapsee Pannu Targets Kangana Ranaut Called Her Sasti Copy Income Tax Department Raid
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/anuragkashyap10

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के आवास और दफ्तरों पर आयकर छापों को लेकर कहा था, इन लोगों पर 2013 में भी ऐसी ही कार्रवाई हुई थी, मगर तब किसी ने इसे मुद्दा नहीं बनाया, जैसा अब बनाया जा रहा है। मैं किसी पूर्व मामले का जिक्र नहीं करना चाहती, लेकिन जब भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस तरह की कार्रवाई की जाती है, तो उस पर सवाल खड़े किए जाते हैं। तापसी ने इस बयान का भी जवाब दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu Targets Kangana Ranaut Called Her Sasti Copy Income Tax Department Raid
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तापसी ने अपनी सफाई देते हुए लिखा, 'तीन दिनों की गहन खोजबीन के बाद 3 चीजें मिली हैं। 1. मेरे 'कथित' पैरिस के बंगले की चाभियां। क्योंकि गर्मियों की छुट्टियां आने वाली हैं।' अपने दूसरे ट्वीट में तापसी ने लिखा, '2. जिस कथित पांच करोड़ रुपये की रसीद को मुझे फंसाने के लिए रखा गया, वह पैसे मैंने कभी लिए ही नहीं।' तीसरे ट्वीट में तापसी ने कंगना पर निशाना साधा।

 

विज्ञापन
Taapsee Pannu Targets Kangana Ranaut Called Her Sasti Copy Income Tax Department Raid
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : Twitter

आयकर विभाग ने तीन मार्च को पन्नू और कश्यप और उनके भागीदारों के ठिकानों पर छापे मारे थे। इनकम टैक्स के अधिकारियों के मुताबिक लगभग 350 करोड़ का घालमेल अब तक सामने आ चुका है। तापसी पन्नू के पास से 5 करोड़ रुपये की नकद कैश के साक्ष्य बरामद किए गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed