{"_id":"5e5b21118ebc3ef3c408b997","slug":"taapsee-pannu-thappad-box-office-collection-day-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन तापसी पन्नू के 'थप्पड़' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी थोड़ी रफ्तार, जानें कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दूसरे दिन तापसी पन्नू के 'थप्पड़' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी थोड़ी रफ्तार, जानें कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Thappad
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के 'थप्पड़' (Thappad) की गूंज बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन रफ्तार नहीं पकड़ पाई। हालांकि दूसरे दिन के कलेक्शन में पहले दिन की अपेक्षा थोड़ा इजाफा हुआ है। 'थप्पड़' की फिल्म समीक्षकों ने बहुत तारीफ की थी लेकिन फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार शुरुआत में धीमी रही। इस फिल्म की कहानी 'थप्पड़' के इर्द गिर्द घूमती है कि कैसे एक 'थप्पड़' आपके मन को चोट पहुंचा सकता है। जानिए बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 'थप्पड़' का क्या हाल रहा।
2 of 5
thappad
- फोटो : amar ujala
'थप्पड़' फिल्म ने दूसरे दिन अनुमान के मुताबिक 3.40 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि पहले दिन चार करोड़ का कलेक्शन किया था। इस तरह से ये फिल्म दो दिन में कुल 7.40 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 'थप्पड़' फिल्म का बजट 22 करोड़ है। इस फिल्म को भारत में 2300 से ज्यादा और ओवरसीज में 400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
3 of 5
Thappad
- फोटो : file photo
'थप्पड़' फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा पवैल गुलाटी, माया सराओ, रत्ना पाठक, तनवी आजमी, कुमुद मिश्रा, गीतिका वैद्य, राम कपूर और दीया मिर्जा हैं। इसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। इससे पहले तापसी की फिल्म 'सांड की आंख' रिलीज हुई थी। इसमें तापसी ने एक शूटर का किरदार निभाया था तो वहीं थप्पड़ में एक गृहिणी अमृता का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Thappad
- फोटो : file photo
'थप्पड़' में तापसी को उसका पति थप्पड़ मारता है। फिल्म में मुद्दा थप्पड़ मारने का नहीं है। मुद्दा है कि थप्पड़ मारा क्यों? इस बात को अनुभव ने अलग अलग किरदारों के जरिए अलग अलग दृष्टिकोणों से उभारा है।
विज्ञापन
5 of 5
थप्पड़
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में अनुभव सिन्हा ने ये भी दिखाया गया है कि दूसरों के लिए अदालत में लड़ने वाली एक वकील का कैसे घर में ही दम घुटता है। इस फिल्म को फिल्म समीक्षकों के अलावा सोशल मीडिया पर भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में 'थप्पड़' को साढ़े तीन स्टार मिले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।