{"_id":"67263dff87212c6a85024d44","slug":"taapsee-pannu-was-kanika-dhillon-first-choice-for-manmarziyan-she-said-to-taapsee-nahi-yaar-tu-abhi-bata-de-2024-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taapsee Pannu: मनमर्जियां के लिए कनिका ढिल्लों की पहली पसंद रहीं तापसी पन्नू, ऐसे किया कास्ट, बताया किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Taapsee Pannu: मनमर्जियां के लिए कनिका ढिल्लों की पहली पसंद रहीं तापसी पन्नू, ऐसे किया कास्ट, बताया किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 02 Nov 2024 08:30 PM IST
सार
निर्माता कनिका ढिल्लों ने फिल्म 'मनमर्जियां' में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर तापसी पन्नू को चुना। इसे लेकर कनिका ने कुछ दिलचस्प बातें कही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्माता कनिका ढिल्लों ने हाल ही में 'दो पत्ती' फिल्म दर्शकों के लिए पेश की है। फिल्म को दर्शकों को प्यार मिल रहा है। कनिका ने बताया कि तापसी पन्नू को फिल्म 'मनमर्जियां' के लिए कैसे कास्ट किया गया। साथ ही तापसी फिल्म के लिए कनिका की पहली पसंद क्यों थी, इस बारे में भी उन्होंने बात की है।
2 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
मनमर्जियां के लिए पहली पसंद रहीं तापसी
कनिका ढिल्लों ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि किसी परफ्यूम के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान कनिका ने तापसी को देखा। वह जिस तरह से चल रही थीं, उनके चलने के तरीके पर ही कनिका को तापसी मनमर्जियां की रूमी के लिए बिल्कुल सही लगी थीं।
3 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
ऐसे हुई पहली मुलाकात
कनिका ढिल्लों ने बताया कि तापसी पन्नू से वह पहली बार मुंबई के जुहू इलाके में किसी रेस्टोरेंट में मिली थीं। उन्होंने एक विज्ञापन में तापसी को देखा था। उस विज्ञापन को देख कर ही कनिका ने उन्हें मनमर्जियां में शामिल करने की बात सोच ली थी। जब कनिका ने उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई तो तापसी ने मना किया कि मैं ऐसा नहीं कर पाउंगी, इसके बाद तापसी ने कहा कि मुझे कुछ समय चाहिए। कनिका ने जवाब में कहा, 'नहीं, यार तू अभी बता दें'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
खुद फैसले लेती हैं तापसी पन्नू
कनिका ढिल्लों ने कहा कि बाकि बॉलीवुड सितारे स्टोरी सुनते हैं, सोचते हैं, लोगों से पूछते हैं, इस बारे में कई लोगों से बात करते हैं, लेकिन तापसी ऐसी नहीं हैं। ऐसे में तापसी अपनी चीजों का फैसला खुद लेती हैं और इसे लेकर हमेशा क्लियर रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
लोगों को पसंद आई मनमर्जियां
तापसी ने कहा कि कई बार आप फिल्म में काम करते समय इंजॉय करते हैं। इसके बाद भी फिल्म कुछ अच्छा नहीं कर पाती। मनमर्जियां को बॉक्स ऑफिस पर बहुत शानदार सक्सेस नहीं मिली, लेकिन जब भी मैं कहीं जाती हूं लोग मनमर्जियां को लेकर ही मुझसे बात करते हैं। ये एक ऐसी कहानी है जिसका और भी अभिनेत्रियां हिस्सा रहना चाहती होंगी, लेकिन इस फिल्म का हिस्सा होने के लिए मैं बहुत अच्छा महसूस करती हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।