{"_id":"5def723e8ebc3e87935ba3b4","slug":"taapsee-pannu-will-do-lead-role-in-samantha-akkineni-film-u-turn-hindi-remake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूटर्न के हिंदी रीमेक के लिए समांथा ने किया इनकार, अब इस अदाकारा की झोली में गिरा दमदार किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यूटर्न के हिंदी रीमेक के लिए समांथा ने किया इनकार, अब इस अदाकारा की झोली में गिरा दमदार किरदार
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 10 Dec 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
तापसी पन्नू
- फोटो : amar ujala, mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमिल और तेलुगू भाषा में बनी फिल्म 'यू टर्न' का अब हिंदी में रूपांतरण होने जा रहा है। यह फिल्म खुद भी इसी नाम से कन्नड़ फिल्म की रीमेक है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के तेलुगू-तमिल संस्करण में साऊथ फिल्मों की मशहूर अदाकारा समांथा अकिनेनी ने मुख्य भूमिका निभाई है। कमाई के लिहाज से यह फिल्म समांथा के लिए काफी फायदेमंद हुई थी। जाहिर है, इसी कारण से यह फिल्म अब हिंदी में भी बनने जा रही है।
2 of 4
समांथा अकिनेनी
- फोटो : amar ujala, mumbai
एक बिना अनुभव वाली युवा पत्रकार, जोकि रहस्यमयी तरीके से हुई कुछ सड़क दुर्घटनाओं की गुत्थी को सुलझाती है, उसका किरदार हिंदी संस्करण में करने के लिए एक दमदार अभिनेत्री की तलाश अरसे से चल रही थी। फिल्म के निर्माता समांथा को ही हिंदी फिल्म में भी लीड किरदार देना चाहते हैं। लेकिन, समांथा की इसके लिए जो शर्तें हैं वे निर्माता पूरी नहीं कर पा रहे हैं। अब ये रोल तापसी पन्नू को ऑफर किया गया है।
3 of 4
समांथा अकिनेनी
- फोटो : amar ujala, mumbai
समांथा की अपने करियर को लेकर बहुत स्पष्ट मान्यताएं रही हैं। वह साउथ सिनेमा की सुपरस्टार हैं और हिंदी सिनेमा में आकर दूसरे दर्जे की हीरोइन नहीं बनना चाहती हैं। समांथा को इससे पहले भी कई हिंदी प्रोजेक्ट्स का काम ऑफर हुआ है, लेकिन उन्होंने हर बार यह कहकर टाल दिया कि, 'मैं यहीं दक्षिण भारतीय सिनेमा में काम करके खुश हूं। मुंबई आकर काम करने का मेरा कोई इरादा नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
तापसी पन्नू
- फोटो : amar ujala, mumbai
समांथा के इस इनकार के बाद फिल्म 'यू टर्न' के हिंदी रीमेक में काम करने के लिए तापसी पन्नू अगली पसंद बनी हैं। तापसी ने इस साल बदला, गेम ओवर, मिशन मंगल और सांड की आंख जैसी चार फिल्में दी हैं। जिसमें फिल्म मिशन मंगल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म 'सांड की आंख' के लिए भी तापसी ने अपनी साथी कलाकार भूमि पेडनेकर के साथ इस साल का स्क्रीन क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड भी जीता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।