फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taapsee Pannu: कंगना संग अपने झगड़े पर तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रॉब्लम उन्हें है मुझे नहीं

Fri, 17 Mar 2023 10:35 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 17 Mar 2023 10:35 AM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu talks about her Fight with Kangana Ranaut and said she will definitely talk to her
तापसी-कंगना - फोटो : social media

बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत आए दिन सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। बीते कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर कंगना और तापसी पन्नू की नेपोटिज्म को लेकर जंग छिड़ चुकी है। दरअसल, अपनी बहन रंगोली के तापसी को कंगना की 'सस्ती कॉपी' कहे जाने के बाद दोनों एक्ट्रेस के बीच झगड़ा और बढ़ गया था। अब हाल ही में, तापसी ने यह बताया है कि भविष्य में वह कंगना से बात करेंगी या नहीं।

 

Taapsee Pannu talks about her Fight with Kangana Ranaut and said she will definitely talk to her
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना की तरह तापसी भी अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। पिछले कुछ साल से दोनों का झगड़ा फैंस के मनोरंजन का साधन बना हुआ है। हाल ही में, तापसी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में अपने और कंगना के झगड़े पर बात करते हुए बताया कि वह इस कमेंट से काफी शॉक्ड थीं और उन्हें बिल्कुल भी नहीं पता था कि इसके बाद वह कभी कंगना से बात भी कर पाएंगी या नहीं।

Sara Ali Khan : सारा अली खान पहुंचीं पंजाब, सड़क किनारे खाए पराठे और ऑटो में किया सफर

Taapsee Pannu talks about her Fight with Kangana Ranaut and said she will definitely talk to her
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तापसी ने कहा, ‘मैं अगर ईमानदारी से आपको बताऊं तो मैं नहीं जानती हूं। हां, लेकिन अगर भविष्य में ऐसी कोई परिस्थिति आती है और वह मेरे सामने आकर खड़ी हो जाती हैं तो मैं खुद पहल करूंगी और उन्हें हैलो कहूंगी। मुझे उनसे थोड़ी कोई प्रॉब्लम है, लेकिन अगर उन्हें है तो यह उनकी मर्जी है।’

Zwigato Review: छोटे पर्दे के हीरो कपिल शर्मा बड़े पर्दे पर फिर जीरो साबित, स्वाभाविक अभिनय से रहे मीलों दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu talks about her Fight with Kangana Ranaut and said she will definitely talk to her
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तापसी ने आगे कहा, ‘कंगना बहुत ही अच्छी अभिनेत्री और जब उन्होंने 'सस्ती कॉपी' कहा तो मैंने इसे एक तारीफ के रूप में लिया। आपको बता दें कि रंगोली ने साल 2019 में ट्विटर पर ट्वीट कर के तापसी को निशाना साधते हुए कहा था, ‘कुछ लोग कंगना को कॉपी कर के अपनी दुकान चलाते हैं ,लेकिन प्लीज ध्यान दें वह ट्रेलर की तारीफ में उनके नाम को मेंशन भी नहीं करते हैं। मैंने सुना है कि तापसी जी ने कहा था कि कंगना को डबल फिल्टर की जरूरत है इसलिए तापसी जी आपको सस्ती कॉपी बनना बंद करना होगा।’

 

विज्ञापन
Taapsee Pannu talks about her Fight with Kangana Ranaut and said she will definitely talk to her
तापसी पन्नू और कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि कंगना आए दिन किसी न किसी बॉलीवुड सेलेब्स से पंगा लेती रहती हैं। तापसी भी हर मुद्दे पर अपना पक्ष बहुत अच्छे से रखती हैं।  इसलिए यह दोनों ही अभिनेत्री अपने आपत्तिजनक बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed