फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुनमुन दत्ता: इस वजह से मर्दों से नफरत करने लगी थीं 'बबीताजी', वेलेंटाइन डे के दिन ही ब्वॉयफ्रेंड ने की थी मारपीट

Fri, 18 Jun 2021 05:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 18 Jun 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actress Munmun Dutta aka babitaji Talk About Metoo and Ex boyfriend armaan kohli
Munmun Dutta - फोटो : Instagram- @mmoonstar

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हर किरदार इतना पॉपुलर है कि दर्शक कलाकारों को उनके असली नाम की जगह सीरियल में निभाए किरदारों से जानते हैं। सीरियल में ऐसा ही एक किरदार है बबीता अय्यर का। उन्हें लोग बबीता जी के नाम से भी जानते है। बबीता जी का असली नाम मुनुमन दत्ता है और इन दिनों वह विवादों से घिरी हुई हैं। दरअसल मुनमुन दत्ता के खिलाफ जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। उनपर एससी-एसटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में उनके खिलाफ कार्यवाही पर फिलहाल कोर्ट ने रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए मुनमुन दत्ता द्वारा कथित तौर पर की गई जातिवादी टिप्पणी के बाद देश के कई राज्यों में दर्ज मुकदमों को एक जगह ट्रांसफर करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।




कौन हैं मुनमुन दत्ता
बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ। उन्होंने साल 2004 में उन्होंने जीटीवी पर आने वाले सीरियल 'हम सब बाराती' से डेब्यू किया। फिल्मों की बात करें तो मुनमुन दत्ता की पहली फिल्म कमल हासन के साथ 'मुंबई एक्सप्रेस' (2005) थी। इसके अलावा वो साल 2006 में 'हॉलीडे' में नजर आई थीं। हालांकि उन्हें लोकप्रियता तारक मेहता शो से ही मिली।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actress Munmun Dutta aka babitaji Talk About Metoo and Ex boyfriend armaan kohli
Munmun Dutta - फोटो : instagram

इस घटना से पहले भी मुनमुन विवादों में रही हैं। अरमान कोहली संग रिश्ते में मारपीट वाली बात जगजाहिर है। साल 2008 में मुनमुन का अफेयर अरमान कोहली के साथ शुरू हुआ और कुछ ही दिनों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। उनके ब्रेकअप का कारण अरमान का गुस्सैल और आक्रामक स्वभाव बताया गया। 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actress Munmun Dutta aka babitaji Talk About Metoo and Ex boyfriend armaan kohli
Munmun dutta - फोटो : Social Media

दरअसल वेलेंटाइन्स डे के दिन अरमान ने मुनमुन के साथ मारपीट की थी। मुनमुन ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा था। इसके बाद अरमान को अपने गलत बर्ताव के लिए फाइन भी भरना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actress Munmun Dutta aka babitaji Talk About Metoo and Ex boyfriend armaan kohli
मुनमुन दत्ता - फोटो : Insatagram- @mmoonstar

मुनमुन दत्ता अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। मुनमुन दत्ता ने भी कुछ साल पहले अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा था 'हर महिला को कभी ना कभी यौन शोषण का सामना करना पड़ता है और ये हर उम्र में होता है। जब मैं अपने नजदीक में रहने वाले एक अंकल से डरती थी क्योंकि उन्हें जब भी मौका मिलता था वह मुझे जकड़ लेते थे और धमकी देते थे कि मैं यह बात किसी को न बताऊं।'
 

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actress Munmun Dutta aka babitaji Talk About Metoo and Ex boyfriend armaan kohli
Munmun Dutta - फोटो : instagram

मुनमुन ने कहा था, 13 साल की उम्र में मेरे ट्यूशन टीचर ने मेरे अंडरपैंट्स में अपना हाथ डाला था। उस वक्त मैं समझ नहीं पाई कि यह बात अपने पैरेंट्स को कैसे बताई जाए। मेरे अंदर तब मर्दों को लेकर एक अजीब सी नफरत पैदा होने लगी, क्योंकि मुझे लगता था कि यही वह अपराधी है। इससे बाहर आने में मुझे सालों लग गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed