फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tabu: साउथ सुपरस्टार के प्यार में पड़ीं तब्बू, शादी के लिए 10 साल तक किया था इंतजार, फिर क्यों जुदा हुईं राहें?

Fri, 04 Nov 2022 09:03 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 04 Nov 2022 09:03 AM IST
विज्ञापन
Tabu Birthday Special know about Drishyam 2 actress love story with south star nagarjuna affair career life
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक से बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का दम दिखाने वाली अभिनेत्री तब्बू आज भी किसी मायने में पीछे नहीं हैं। बीते कई दशकों से इंडस्ट्री में अपना सिक्का चला रहीं पॉपुलर एक्ट्रेस तब्बू आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं।  अभिनेत्री का जन्म 4 नवंबर 1970 को हैदराबाद के मुस्लिम परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस 90 के दशक से लेकर अब तक अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही हैं। अपनी फिल्मों में शानदार एक्टिंग के साथ-साथ तब्बू अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं। मीडिया में हमेशा यही चर्चा होती रही थी कि दो बार शादी के बंधन में बंध चुके नागार्जुन के साथ तब्बू का अफेयर तब्बू हुआ करता था और अभिनेत्री उनसे शादी करना चाहती थीं। ऐसे में हम तब्बू के जन्मदिन पर आज आपको इन दो दिग्गज कलाकारों की कहानी बताने जा रहे हैं...    
Tabu Birthday Special know about Drishyam 2 actress love story with south star nagarjuna affair career life
तब्बू, नागार्जुना - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन के साथ फिल्मी पर्दे पर रोमांस करने वाली तब्बू का दिल साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के लिए धड़कता था। जी हां, हिंदी पट्टी के दर्शकों के दिल में एक अलग स्थान रखने वाले नागार्जुन और तब्बू का प्यार बहुत पुराना है। कहा तो यह भी जाता है कि तब्बू ने नागार्जुन से शादी के लिए 10 साल तक इंतजार भी किया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि तब्बू का अफेयर संजय कपूर और साजिद नाडियाडवाला और फिर अक्किनेनी नागार्जुन के साथ शुरू हुआ था। बताया जाता है कि जिस वक्त नागार्जुन ने तब्बू को डेट करना शुरू किया था। उस वक्त तक अभिनेता का एक तलाक हो चुका था।
TV Celebs: जेल का मुंह देख चुके हैं ये टीवी सितारे, एक पर तो लगा था दुष्कर्म का आरोप

Tabu Birthday Special know about Drishyam 2 actress love story with south star nagarjuna affair career life
तब्बू, नागार्जुना - फोटो : सोशल मीडिया

पहला तलाक होने के बाद नागार्जुन की जिंदगी में तब्बू की एंट्री होने से पहले ही वह अमला के साथ घर बसा चुके थे। वह दोनों ही एक-दूसरे के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे थे। शादी में रहते-रहते अभिनेता के दिल में तब्बू के लिए प्यार जाग उठा था और वह इस प्यार से इंकार नहीं कर पा रहे थे। वहीं तब्बू भी दो बार शादी कर चुके नागार्जुन को दिल दे बैठी थीं। हालांकि इस बारे में दोनों ने कभी कुछ बयां नहीं किया लेकिन प्यार ऐसी चीज होती है, जो छिपाने से भी नहीं छिपती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागार्जुन से अपने रिश्तों को लेकर तब्बू काफी सीरियस थीं। अब एक्टर शादीशुदा थे जिस वजह से इनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था।
Box Office Report: 'राम सेतु' बनी अक्षय की चौथी फ्लॉप, 'थैंक गॉड' का ठीक-ठाक प्रदर्शन, 'कांतारा' ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
Tabu Birthday Special know about Drishyam 2 actress love story with south star nagarjuna affair career life
नागार्जुन-तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया खबरों में तो यहां तक कहा जाता था कि दोनों के अफेयर की खबर नागार्जुन की पत्नी अमला को भी पता था। तब्बू उनके घर भी आया जाया करती थीं। कहा जाता है कि नागार्जुन और तब्बू दोनों ने करीब 10 साल तक डेट किया था। दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा था लेकिन बाद में यह टूट गया। क्योंकि तब्बू को समझ आ गया था कि उनके लिए तो नागार्जुन अपनी पत्नी को नहीं छोड़ेंगे। ऐसे में उनका पीछे हट जाना ही सही है। इस रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है। वैसे भी वह रिलेशन में स्टेबिलिटी चाहती थीं, जो कि इसमें नहीं थी। वहीं, नागार्जुन भी उन्हें शादी की गारंटी नहीं दे पा रहे थे। ऐसे में इनकी लव स्टोरी अधूरी रह गई। 
Rita Bhaduri: बच्चन परिवार से रिश्ता जोड़ने पर भड़क जाती थीं रीता, भयानक बीमारी भी नहीं तोड़ पाई थी हौसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed