फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tahira Kashyap: इस नई फिल्म के साथ अपना 40वां जन्मदिन मना रहीं ताहिरा कश्यप, गुनीत मोंगा का मिला साथ

Sat, 21 Jan 2023 01:03 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Jan 2023 01:03 PM IST
विज्ञापन
Tahira Kashyap: Writer Director Announced New Movie on Her 40th Birthday with Guneet Monga Know Details
ताहिरा कश्यप, गुनीत मोंगा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस साल रिलीज होने वाली अपनी पहली फीचर फिल्म के बाद निर्देशक ताहिरा कश्यप खुराना मशहूर फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा के साथ अपनी अगली फिल्म बनाने जा रही हैं। इन दोनों महिलाओं को ऐसी फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है, जो दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाती हैं और जीवन पर थोड़ा गहराई से विचार करने व छोटी-छोटी खुशियों का जश्न मनाने का मौका देती हैं। सिनेमा को लेकर दोनों फिल्मकारों का नजरिया एक जैसा है। ताहिरा और गुनीत ने पहले एक शॉर्ट फिल्म 'पिन्नी' पर साथ काम किया, जो नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुई 'जिंदगी इनशॉर्ट्स' एक हिस्सा है।

Tahira Kashyap: Writer Director Announced New Movie on Her 40th Birthday with Guneet Monga Know Details
ताहिरा कश्यप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि ताहिरा को मानव जीवन की कमजोरियों और जटिलताओं को चुनने व दर्शकों की रूह को छू लेने वाले कंटेंट के लिए जाना जाता है। फिर चाहे बात उनकी किताबों की हो या फिल्मों की। ताहिरा ने अपने 40वें जन्मदिन पर गुनीत मोंगा की सिख्या एंटरटेनमेंट के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप के पीएम मोदी वाले बयान पर कसा तंज, पूछा- ऑडियंस अब भीड़ है?

Tahira Kashyap: Writer Director Announced New Movie on Her 40th Birthday with Guneet Monga Know Details
ताहिरा कश्यप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ताहिरा कहती हैं, 'गुनीत एक कमाल की जोड़ीदार हैं। वह खास तौर पर लिखी गई कहानियों को देखने और सुनने में माहिर हैं। जिस तरह से वह एक निर्देशक की दृष्टि पर भरोसा करती हैं और कहानी को आगे बढ़ने देती हैं, वह मेरे मन में उनके लिए सम्मान बढ़ा देता है। उनके साथ शॉर्ट फिल्म पर काम करने का मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा और मुझे लगता है कि हम दोनों ने भविष्य में एक साथ कई चीजों पर सहयोग करने के लिए समझौता किया है। मुझे खुशी है कि हमारे पास जो नजरिया है, वह अब एक वास्तविकता बन रहा है।
Kangana Ranaut: कंगना ने पूरी की 'इमरजेंसी' की शूटिंग, इमोशनल नोट लिखकर बोलीं- सबकुछ गिरवी रख दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Tahira Kashyap: Writer Director Announced New Movie on Her 40th Birthday with Guneet Monga Know Details
ताहिरा कश्यप, आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वही इस नई फिल्म के बारे में गुनीत मोंगा कहती हैं, 'ताहिरा इंसानी रिश्तों की गहरी समझ के साथ वास्तव में एक अच्छी लेखक हैं। वे अपने सूक्ष्म लेखन के माध्यम से इन अंतरंग संबंधों को व्यक्त करने में सक्षम हैं। एक प्रोडक्शन हाउस के रूप में हम पिन्नी के लिए साथ आए, क्योंकि इसकी कहाना काफी मजबूत थी। इस दुनिया को देखने का नजरिया और उसकी समझ सभी वर्गों में बंटी हुई है। ताहिरा का दृष्टिकोण और संवेदनशीलता मुझे बेहद आकर्षित करती है।' बता दें कि ताहिरा ने हाल ही में बतौर निर्देशक अपनी पहली फीचर फिल्म 'शर्माजी की बेटी' पूरी की है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो ताहिरा एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी हैं।
Surjit Singh Rathore: करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर गिरफ्तार, मॉडल से छेड़छाड़ करने का लगा है गंभीर आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed