फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिट्टी के बर्तन बनाते हुए नजर आए तैमूर अली खान, ऐसे की मम्मी करीना की मदद

Tue, 24 Nov 2020 10:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 24 Nov 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Taimur Ali Khan Doing Pottery With Mother Kareena Kapoor Khan At Dharamshala
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram: @kareenakapoorkhan

बॉलीवुड के स्टारकिड्स में सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाले स्टारकिड हैं तैमूर अली खान। तैमूर जहां भी जाते हैं अपनी अदाओं से सभी का मन मोह लेते हैं। पैपराजी भी अक्सर तैमूर के आस-पास ही नजर आते हैं। छोटे नवाब की हर हरकत को कैमरे में कैद किया जाता है। वैसे इस काम में उनकी मम्मी करीना कपूर खान भी पीछे नहीं रहती हैं। वो अक्सर अपने लाडले की तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।

Taimur Ali Khan Doing Pottery With Mother Kareena Kapoor Khan At Dharamshala
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अब हाल ही में करीना कपूर खान और सैफ अली खान के नवाबजादे तैमूर अली खान मिट्टी के बर्तन बनाते हुए नजर आए। जिसमें उनका साथ दे रही हैं उनकी मम्मी करीना कपूर खान। जिसकी तस्वीरें और वीडियो खुद करीना ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

Taimur Ali Khan Doing Pottery With Mother Kareena Kapoor Khan At Dharamshala
करीना कपूर, तैमूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

वीडियो और तस्वीरों दोनों में ही देखा जा सकता है कि तैमूर और करीना दोनों के ही हाथ मिट्टी से सने हुए नजर आ रहे हैं। करीना इसमें अपने बेटे तैमूर को मिट्टी का घड़ा बनाना सिखा रही हैं। तैमूर भी बड़े ही शौक से इस काम में लगे हुए हैं। साथ ही बेहद खुश भी नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Taimur Ali Khan Doing Pottery With Mother Kareena Kapoor Khan At Dharamshala
करीना कपूर, तैमूर - फोटो : instagram/dabookapoor

बता दें कि इन दिनों करीना कपूर खान, सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान धर्मशाला में हैं। इनके साथ में यहां पर अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा भी पहुंचे हैं। सभी लोग यहां से अपनी तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग के सिलसिले में यहां पहुंचे हैं। साथ ही परिवार को भी छुट्टियों के लिए लेकर आए हैं।

विज्ञापन
Taimur Ali Khan Doing Pottery With Mother Kareena Kapoor Khan At Dharamshala
मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर, तैमूर अली खान - फोटो : instagram/malaikaaroraofficial

बीते दिनों ही धर्मशाला से करीना ने मलाइका अरोड़ा और तैमूर के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में तैमूर मां करीना की गोद में बैठे नजर आए थे। उनकी इस तस्वीर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुई थी।

पढ़ें: जॉम्बी फिल्म ‘पेनिनसुला’ की चमक पड़ी फीकी, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मुकाबले में उतारी ये हॉरर फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed