सब्सक्राइब करें

बीजेपी की मशहूर नेता हैं रूपा गांगुली, 'द्रौपदी' बनकर हुईं थीं घर-घर में मशहूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 24 Nov 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Roopa Ganguly birthday special know unknown facts about actress and bjp leader
रूपा गांगुली - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रूपा गांगुली का अपना जन्मदिन 25 नंवबर को मनाती हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा के अलावा बंगाली फिल्मों के लिए भी काम किया है। रूपा गांगुली एक बेहतरीन अभिनेत्री के अलावा शानदार गायिका और मशहूर नेता भी हैं। रूपा गांगुली के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं। 

Trending Videos
Roopa Ganguly birthday special know unknown facts about actress and bjp leader
रूपा गांगुली - फोटो : file photo

रूपा गांगुली का जन्म 25 नंवबर 1966 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई कोलकाता से ही की है। अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद रूपा गांगुली ने फिल्मों में कदम रखने का फैसला किया। उनकी डेब्यू बॉलीवुड फिल्म साहेब थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म साहेब साल 1985 में आई थी। इस फिल्म में रूपा गांगुली के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Roopa Ganguly birthday special know unknown facts about actress and bjp leader
रूपा गांगुली - फोटो : file photo

इसके बाद रूपा गांगुली ने एक दिन अचनाक, प्यार का देवता, विरोधी और बर्फी सहित बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों के दिलों को जीता। रूपा गांगुली ने बॉलीवुड और बंगाली सिनेमा के कई बेहतरीन कलाकारों के साथ काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान बीआर चोपड़े के बहुचर्चित पौराणिक सीरियल महाभारत से मिली थी। इस सीरियल ने रूपा गांगुली को रातों-रात मशहूर कर दिया था। 

Roopa Ganguly birthday special know unknown facts about actress and bjp leader
रूपा गांगुली - फोटो : file photo

महाभारत सीरियल का पहली बार प्रसारण साल 1988 में दूरदर्शन पर हुआ था। हर रविवार को प्रसारित होने वाले इस सीरियल में दिखाई जाने वाली घटनाओं का जिक्र लोगों की चर्चा का विषय बनने लगा। महाभारत की सफलता पर बात करते हुए रूपा गांगुली ने सच का सामना शो में कहा था, 'महाभारत के बाद मेरा अनुभव चौंकाने वाला था। मुझे अपने जीवन का सबसे बड़ा झटका लगा था। मैं बहुत महत्वाकांक्षी नहीं थी कि डगमगाऊं। अपने करियर के इन 24 वर्षों में मैंने किसी से भी काम नहीं मांगा।'

विज्ञापन
Roopa Ganguly birthday special know unknown facts about actress and bjp leader
रूपा गांगुली - फोटो : file photo

रूपा गांगुली की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 1992 में एक मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुब मुखर्जी से शादी की थी। शादी के 14 साल बाद वह 2006 में एक-दूसरे से अलग रहने लगे और बाद में जनवरी 2009 में तलाक ले लिया। अपने इस रिश्ते को लेकर रूपा गांगुली ने शो में कहा था, 'मैं रोज रोज के झगड़े से तंग आ गई थी। इसकी वजह से मैंने तीन बार आत्महत्या की कोशिश भी की।' फिलहाल रूपा गांगुली फिल्मों से दूर राजनीति में सक्रिय हैं। वह भाजपा से राज्यसभा में सांसद हैं। 

पढ़ें: इंडियन आइडल के सेट पर झाडू लगाता था ये शख्स, ऑडिशन में दास्तां सुनकर रो पड़े शो के सभी जज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed