सब्सक्राइब करें

फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थीं करीना, मां को अकेली छोड़ सैफ की गोद में जा चढ़े तैमूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
taimur ali khan enjoy with father saif ali khan when kareena kapoor was busy
kareena kapoor - फोटो : social media
करीना कपूर और सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर के साथ लंदन में हैं । दोनों ही लंदन में अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं । सैफ के पास फिल्म 'जवानी जानेमन' है, वहीं करीना ने भी 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग शुरू कर दी है । हाल ही में सैफ और करीना का एक वीडियो सामने आया है । इसमें तैमूर भी उनके साथ नजर आ रहे हैं । 
Trending Videos
taimur ali khan enjoy with father saif ali khan when kareena kapoor was busy
kareena kapoor - फोटो : social media
वीडियो में सैफ और करीना लंदन में एंज्वॉय करते नजर आ रहे हैं । तभी करीना के पास कुछ फैंस आते हैं और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहते हैं । करीना फैंस के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त हैं । तैमूर अपनी मां को बिजी देख पिता सैफ से जाकर चिपक जाते हैं। सैफ भी उन्हें गोद में उठा लेते हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन
taimur ali khan enjoy with father saif ali khan when kareena kapoor was busy
Kareena Kapoor Khan - फोटो : Social Media
जब करीना फ्री होती हैं तो वो भी बेटे तैमूर के साथ खेलने के लिए उनके पास आ जाती हैं । इस वीडियो में करीना के पिता रणधीर कपूर भी नजर आए । इस दौरान करीना ने व्हाइट ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं सैफ ब्लैक आउटफिट में दिखे । इस वीडियो को बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है ।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#kareenakapoorkhan snapped today in London with sweet little fans. And #taimuralikhan is looking so happy ❤

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

taimur ali khan enjoy with father saif ali khan when kareena kapoor was busy
kareena kapoor, karishma kapoor - फोटो : social media
पिछले कुछ दिनों से करीना कपूर खान और सैफ अली खान की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं । इसमें दोनों स्टार कपल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखे । इससे पहले करीना, सैफ और करिश्मा कपूर पार्टी करते नजर आए थे । बता दें कि सैफ इन दिनों अपनी फिल्म 'जवानी जानेमन' की शूटिंग में बिजी हैं । इस फिल्म में उनके साथ पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला नजर आएंगी ।
विज्ञापन
taimur ali khan enjoy with father saif ali khan when kareena kapoor was busy
kareena kapoor - फोटो : amar ujala
फिल्म में सैफ, आलिया के पिता की भूमिका में दिखाई देंगे। सैफ के साथ तब्बू भी नजर आएंगी । दोनों करीब 20 साल बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 'हम साथ-साथ हैं' में काम किया था । वहीं करीना भी लंदन में अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में सैफ और करीना दोनों मिलकर तैमूर का खास ख्याल रख रहे हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed