सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी के भाजपा में शामिल होते ही उमड़ा फैंस का प्यार, बोले- 'आप तो भक्तों की देवी हैं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 07 Jul 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary joins BJP in the presence of senior BJP leaders at Jawahar lal Nehru Stadium
सपना चौधरी - फोटो : social media

हरियाणा की मशहूर डांसर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सपना चौधरी आज बीजेपी में शामिल हो गईं। उन्होंने पार्टी के सीनियर मेंबर्स की बीच पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बीते दिनों वह अपने गानों के अलावा राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा में चल रही थीं। उन्होंने भाजपा नेता मनोज तिवारी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से मुलाकत की, जिसके बाद उनके राजनीति में आने के कयास लगने लगे थे। अब बीजेपी में शामिल होने के साथ ही सारे कयासों पर विराम लग गया है।

Trending Videos
Sapna Choudhary joins BJP in the presence of senior BJP leaders at Jawahar lal Nehru Stadium
सपना चौधरी - फोटो : social media

सपना चौधरी ने राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपना को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदस्यता दिलाई। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इस खबर की चर्चा होने लगी। इस खबर पर सोशल मीडिया रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। सपना के पार्टी में शामिल होते ही एक यूजर ने लिखा-  'अब होगी असली नेतागिरी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary joins BJP in the presence of senior BJP leaders at Jawahar lal Nehru Stadium
सपना चौधरी - फोटो : social media
एक ने लिखा- अब आया ऊट पहाड़ के नीचे। एक यूजर ने लिखा- सपना चौधरी जी अब आप भक्तों की नजर में देवी हैं। एक यूजर ने लिखा- सदस्यता अभियान में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए सपना चौधरी को भाजपा में शामिल किया जा रहा है।


 
Sapna Choudhary joins BJP in the presence of senior BJP leaders at Jawahar lal Nehru Stadium
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों सपना के कांग्रेस में शामिल होने की खबर आने के बाद बीजेपी के कुछ नेताओं ने उन पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की थीं। हालांकि उसके बाद सपना की मनोज तिवारी के साथ फोटो सामने आई थी। सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। उसके बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर उन्होंने साफ किया कि वो न ही कांग्रेस और न किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने जा रही हैं।  
 



 
विज्ञापन
Sapna Choudhary joins BJP in the presence of senior BJP leaders at Jawahar lal Nehru Stadium
एक्ट्रेस सपना चौधरी
हरियाणा के रोहतक से बिग बॉस के घर तक पहुंचने वाली सपना को 'सॉलिड बॉडी', 'छोरी भैंस बड़ी बिंदास' और 'तेरी आख्यां दा काजल' जैसे गानों ने यू ट्यूब सनसनी और सोशल मीडिया स्टार बनाया। आज फेसबुक पर उनके लगभग 30 लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। सपना जो गाने गाती हैं उन्हें हरियाणवी लोकगीत 'रागिनी' के नाम से जाना जाता है। वो 'नानू की जानू' जैसी कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं हालांकि उनका ये सफर इतना आसान नहीं था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed