फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तैमूर के स्कूल की फीस जानकर चौंक जाएंगे आप, यह रही पूरी लिस्ट

Fri, 01 Jun 2018 12:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 01 Jun 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
Taimur Ali Khan school fees
kareena kapoor with taimur
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान का लाडला बेटा तैमूर अभी महज 15 महीने का हुआ है लेकिन इस छोटी सी ही उम्र में वह करीब-करीब हर रोज मीडिया की सुर्खियां बन जाता है। एक बार फिर उनके साथ ऐसा ही हुआ है। आमतौर पर तैमूर अपने क्यूटनेस की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं लेकिन इस बार वह अपने स्कूल की फीस को लेकर मीडिया की हेडलाइन बने हैं। 


 
Taimur Ali Khan school fees
kareena kapoor with taimur
एक वेबसाइट की मानें तो तैमूर का नए स्कूल में एडमिशन हुआ है। आपको इस स्कूल की फीस जानकर हैरानी होगी कि इतने बड़े स्टार के बेटे होने के बावजूद वह बेहद ही कम फीस वाले स्कूल में जाते हैं। यह फीस इतनी कम है कि कोई भी सामान्य परिवार का बच्चा यहां एडमिशन ले सकता है। 

 
Taimur Ali Khan school fees
kareena kapoor with taimur
वेबसाइट के सोर्स की मानें तो तैमूर के नए स्कूल की फीस महज 5 हजार रुपये महीना है। इस स्कूल में बच्चों की तीन महीने के फीस एक बार में डिपॉजिट होती है और यह 15 हजार रुपये है। यह स्कूल 6 महीने में 22 हजार और सालाना 47 हजार रुपये चार्ज करता है। इस स्कूल में महज एक दिन पढ़ाई होती है और बाकी दिन बच्चे यहां आकर खेलते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taimur Ali Khan school fees
saif ali khan with taimur
वहीं, तैमूर के पिता सैफ अली खान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनका बेटे ने तीन शब्द बोलना सीख लिए हैं। अब वह मुझे 'अब्बा' कहने लगा है। उन्होंने आगे बताया कि तैमूर ने 'बेबी' और 'गम' जैसे शब्द भी बोलना शुरू कर दिया है। वह जब भी च्वींग गम देखता है तो गम-गम बोलना शुरू कर देता है।

 
विज्ञापन
Taimur Ali Khan school fees
करीना कपूर और तैमूर
गौरतलब है कि हाल ही में तैमूर की मम्मी करीना कपूर उन्हें उनके नए स्कूल खुद लेकर गई थीं। इसके लिए करीना को अपनी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन को भी टालना पड़ा था। बेटे के प्रति करीना का यह प्यार देखकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हुई थी। आमतौर पर तैमूर की देखभाल उनकी नैनी करती हैं लेकिन इस बार मां को साथ देखकर हर कोई हैरान था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed