करण जौहर के दोनों बच्चों यश और रूही जौहर ने बीते गुरुवार को अपना दूसरा जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर करण जौहर ने एक खास पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में तैमूर, अबराम और मीशा सहित कई स्टार किड्स पहुंचे। इसके अलावा कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भी इस पार्टी में शिरकत की।
यश और रूही की बर्थडे पार्टी में आराम फरमाते दिखे तैमूर, मीशा और अबराम ने की जमकर मस्ती
करण जौहर के दोनों बच्चों ने 7 फरवरी, 2017 को सरोगेसी के जरिए इस दुनिया में कदम रखा था। करण जौहर अपने दोनों बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बच्चों की तस्वीर और वीडियो शेयर करते रहते हैं। यश और रूही के जन्मदिन के मौके पर करण ने खास केक तैयार करवाया था। इस केक में करण और उनके दोनों बच्चों की तस्वीरे थीं।
करण ने अपने दोनों बच्चों के साथ केक काटा। इस दौरान उनके दोनों बच्चे बहुत एक्साइटेड नजर आए। पार्टी में बच्चों के लिए एक खास प्ले पार्टी का भी आयोजन किया गया। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें यश और रूही केक के सामने खड़े हैं। वीडियो में करण जौहर बेटे यश और बेटी रूही को पकड़ कर केक काटने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान करण जौहर के अलावा मां हीरू जौहर भी शामिल हैं।
#KaranJohar shared the video of his children #RoohiJohar and #YashJohar on their birthday bash
A post shared by MoviePedia (@moviepedia.in) on
जन्मदिन के इस खास मौके पर अपने दोस्त यश और रूही को बधाई देने के लिए तैमूर भी पहुंचे। वह स्काई ब्लू कलर के स्पोर्ट्स लुक में नजर आए। तस्वीर में दिख रहा कि तैमूर, यश और रूही के साथ जमीन पर बैठकर आराम फरमा रहे हैं। पार्टी में तैमूर ने कई एक्टिविटी में भी हिस्सा लिया।
तैमूर के अलावा इस पार्टी में शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम भी पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में वह बच्चों के साथ खेल रहे हैं।
What a day😘😘 @shahidkapoor @mira.kapoor #mirakapoor #shahidkapoor #mishakapoor #karanjohar
A post shared by Shahid Kapoor Turkish Fan (@pyarshasha) on
