सब्सक्राइब करें

नन्हे तैमूर को अभी से मिलने लगे एड फिल्मों के ऑफर, पॉपुलरिटी से परेशान सैफ-करीना ने उठाया ये कदम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
taimur popularity more than saif ali khan and kareena kapoor
Taimur - फोटो : social media

फिल्मी सितारों के नन्हें-मुन्ने बच्चे अब मीडिया सेलिब्रिटी हैं। अभिषेक-ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या, संजय दत्त-मान्यता के जुड़वां इकरा और शाहरान, शाहरुख खान-गौरी का बेटा अबराम, आमिर खान-किरण राव का बेटा आजाद, शाहिद कपूर-मीरा की बेटी मीशा से लेकर सैफ अली खान-करीना कपूर का बेटा तैमूर सोशल मीडिया के सुपर सितारे हैं, लेकिन इनमें दो साल का तैमूर लोकप्रियता के शिखर पर है। पिछले हफ्ते जब तैमूर के जैसी दिखने वाली गुड़िया के बाजार में उतरने की खबर आई, उससे पहले सैफ एक टीवी शो में बता चुके थे कि उनके नन्हें बेटे की तस्वीरों की बहुत डिमांड है। 

Trending Videos
taimur popularity more than saif ali khan and kareena kapoor
Taimur - फोटो : social media

मीडिया फोटोग्राफरों, पैपराजी से तैमूर की तस्वीरें लोग 1500 रुपये तक देकर खरीदते हैं। पैपराजी भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि नन्हा तैमूर आज की तारीख में कई ए लिस्ट एक्टरों से बड़ा सेलिब्रिटी है और यह बात उसके माता-पिता के लिए सिरदर्द बन गई है। सैफ कहते हैं कि अगर उनका बस चलता तो तैमूर नाम का ही कॉपीराइट करा लेते। हालात यह हैं कि मुंबई में पैपराजी पूरी तरह से तैमूर की टाइमिंग को फॉलो करते हैं। उन्हें तैमूर के घर से निकलकर स्कूल जाने, स्कूल से आने का समय पता है। वह जानते हैं कि तैमूर के घर कौन रिश्तेदार आएंगे तो वह उनके साथ बाहर निकलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
taimur popularity more than saif ali khan and kareena kapoor
Taimur - फोटो : instagram

धीरे-धीरे समझदार होते तैमूर को भी यह फोटोग्राफर पहचान में आने लगे हैं और वह इन्हें देखकर हाथ हिलाता है, हैलो कहता है। सैफ-करीना इसे खतरे की घंटी मानते हैं और फोटोग्राफरों से अपील कर चुके हैं कि वह उनके बेटे का पीछा न करें और तस्वीरें न खींचें। परंतु मीडिया और सोशल मीडिया में तैमूर की तस्वीरों की मांग के पैपराजी आगे खुद को मजबूर बताते हैं। मुंबई के अंग्रेजी अखबारों में ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब किसी न किसी के पेज थ्री में तैमूर की तस्वीर नहीं होती। 

taimur popularity more than saif ali khan and kareena kapoor
Taimur - फोटो : social media

नन्हा तैमूर जहां जाता है वहां उसके वीडियो भी बनाए जाते है। सैफ-करीना संकोचवश किसी को रोक भी नहीं पाते। तैमूर के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। सैफ-करीना चिंतित हैं कि कैमरों की इस कड़ी निगरानी वाले दौर में उनका बच्चा कैसे सहज ढंग से बड़ा हो सकेगा। क्या उन्हें बड़े होते तैमूर को सामान्य जिंदगी देने के लिए किसी गुप्त जगह पर बोर्डिंग स्कूल में भेजना होगा। सैफ ऐसा करने को तैयार हैं परंतु करीना का दिल रजामंदी नहीं देता, लेकिन तैमूर को कैमरों से बचाने का भी कोई रास्ता फिलहाल माता-पिता को नजर नहीं आ रहा। 

विज्ञापन
taimur popularity more than saif ali khan and kareena kapoor
Taimur - फोटो : social media

करीना कहती हैं कि अब मैं इस नन्हें बच्चे को ताले में बंद करके तो नहीं रख सकती। मैं चाहती हूं कि वह खुले में रहे, जिंदगी की उड़ान भरे। सैफ इसी बात से संतुष्ट हैं कि फोटोग्राफर-पैपराजी दूर से ही तैमूर की तस्वीरें खींचते हैं और उसे लेकर आक्रामक रुख नहीं अपनाते। वह यह भी मानते हैं कि लोग वास्तव में तैमूर से प्यार करते हैं इसलिए उसकी इतनी ज्यादा चर्चा है। कुछ लोग तो इस नन्हें सेलिब्रिटी की लोकप्रियता को शाहरुख, सलमान, आमिर की टक्कर का मानते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed