{"_id":"64c01b45e355dc40a2045587","slug":"tamannaah-bhatia-kaalkoot-promotion-vijay-verma-lust-stories-2-veda-john-abraham-2023-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tamannaah Bhatia: तमन्ना को अब नए ‘मिशन विजय’ की तलाश, ‘लस्ट स्टोरीज 2’ का बुलबुला फूटने के बाद बढ़ी बेचैनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tamannaah Bhatia: तमन्ना को अब नए ‘मिशन विजय’ की तलाश, ‘लस्ट स्टोरीज 2’ का बुलबुला फूटने के बाद बढ़ी बेचैनी
अपनी नई वेब सीरीज ‘कालकूट’ के प्रमोशन के दौरान इसके हीरो विजय वर्मा के अपनी पिछली फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में अपनी हीरोइन तमन्ना भाटिया के नाम से पूरी तरह कन्नी काट लेने का असर दिखने लगा है। बताते हैं कि तमन्ना भाटिया ने भी अब अपनी प्रचार और सोशल मीडिया रणनीति से विजय वर्मा का नाम पूरी तरह हटाने का मन बना लिया है। उनकी नई फिल्म ‘वेदा’ की शूटिंग शुरू होने के बाद कयास यही लगाए जा रहे थे कि जल्द ही आदतन तमन्ना अपना नाम फिल्म के हीरो जॉन अब्राहम के साथ जोड़ सकती हैं लेकिन इस बारे में जॉन के ठंडे रुख ने उनके होश उड़ा दिए हैं।
2 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ सिनेमा में खूब नाम कमाने के बावजूद हिंदी सिनेमा में पैर जमाने की बार बार विफल हो रही कोशिशों के चलते अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की टीम इन दिनों खासी परेशान है। साल 2005 में फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ में पहली बार किसी हिंदी फिल्म में नजर आईं तमन्ना का फिल्म जगत में ये 18वां साल चल रहा है और उनके खाते में एक भी ऐसी हिंदी फिल्म नहीं है, जो उन्हें दर्शकों के बीच एक अलग पहचान दिला सके।
3 of 5
मधुर भंडारकर, तमन्ना भाटिया और बिक्रम दुग्गल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तमन्ना भाटिया की पिछली दोनों फिल्में ‘प्लान ए प्लान बी’ और ‘बबली बाउंसर’ को लोगों ने ओटीटी तक पर पसंद नहीं किया और हालिया रिलीज फिल्मावली ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में भी उनकी और अभिनेता विजय वर्मा की जोड़ी दर्शकों ने सिरे से नकार दी। इसका असर ये हुआ कि विजय वर्मा अब तमन्ना को लेकर बात तक नहीं करना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उधर, तमन्ना की टीम लगी हुई है कि किसी तरह उनकी अगली फिल्म ‘वेदा’ को लेकर ऐसा कुछ सामने आ सके जिससे कि लाइमलाइट फिल्म से तमन्ना पर आए लेकिन फिल्म के हीरो जॉन अब्राहम इस मामले में बहुत साफ सुथरी छवि रखते हैं। तमन्ना की टीम को एक अदद नए अफेयर की सुर्खियों की तलाश है और जॉन अब्राहम के साथ नाम जोड़ने की टीम की हिम्मत तक नहीं हो रही।
विज्ञापन
5 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तमन्ना भाटिया के पास इन दिनों तेलुगु में ‘भोला शंकर’ और तमिल में ‘जेलर’ जैसी मेगा बजट फिल्में हैं। मलयालम में वह ‘बांद्रा’ नामक एक फिल्म भी कर रही हैं, लेकिन, हिंदी सिनेमा में उनका जहाज हर बार उड़ान भरने से पहले रनवे पर ही अटक जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।