सब्सक्राइब करें

Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा विवाद पर तमन्ना भाटिया ने दिया बड़ा बयान, कहा- दुनिया इसे भारतीय...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 09 Jun 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia on Bollywood vs South cinema debate, said The world sees it as Indian cinema
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

बीते कुछ महीनों से देश भर में दक्षिण सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता और बॉलीवुड पर इसके प्रभाव के बारे में चल रही बहस पर अब एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस इस डिबेट से काफी नाखुश हैं। उनका मानना है कि सभी प्रोजेक्ट एक ही छतरी के नीचे बनते हैं जिसे भारतीय सिनेमा के रूप में जाना जाता है।

Trending Videos
Tamannaah Bhatia on Bollywood vs South cinema debate, said The world sees it as Indian cinema
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों को मात देने वाली केजीएफ 2 और आरआरआर जैसी बहुभाषी फिल्मों की सफलता के बाद मौजूदा साउथ सिनेमा बनाम बॉलीवुड पर बहस काफी तेज हो गई थी, लेकिन तमन्ना को लगता है कि इसे गलत तरीके से लिया जा रहा है। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'लोगों ने वास्तव में इस पूरी बात को गलत समझा है और अचानक ये अजीब अंतर पैदा कर दिया है कि यह दक्षिण इंडस्ट्री या नॉर्थ इंडस्ट्री है।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप भारत में किस जगह से हैं। आपको बस प्रामाणिक होने की जरूरत है। दुनिया इसे भारतीय सिनेमा के रूप में देखती है।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia on Bollywood vs South cinema debate, said The world sees it as Indian cinema
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
कान फिल्म फेस्टिवल का दिया उदाहरण

हाल ही में तमन्ना ने कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। एक्ट्रेस ने इस फेस्टिवल का उदाहरण देते हुए कहा, 'उस इवेंट में भारत की बहुत सी क्षेत्रीय फिल्मों का प्रदर्शन किया गया था, मैनें महसूस किया कि किसी ने भी इसे दक्षिण भारतीय फिल्म या किसी अन्य तरीके से नहीं कहा उन्होंने इसे एक भारतीय फिल्म ही कहा।

Tamannaah Bhatia on Bollywood vs South cinema debate, said The world sees it as Indian cinema
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
कई भाषाओं की फिल्मों में आ चुकी हैं नजर 

बता दें कि तमन्ना भाटिया हिंदी समेत कई भाषाओं की फिल्मों में नजर आ चुकी है। वह तेलुगू और तमिल भाषाओं की कई बड़ी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके बारे में बात करते हुए, बाहुबली एक्ट्रेस कहती हैं, 'मैं वास्तव में शायद सबसे बड़ा हालिया उदाहरण हूं कि भाषा कैसे मायने नहीं रखती है। मैं मुंबई से हूं और एक सिंधी लड़की हूं, जिसे दुनिया के ज्यादातर लोग दक्षिण भारत से समझते हैं। मैं तमिल और तेलुगू बोलती हूं और मेरे करियर का एक बड़ा हिस्सा मैंने दक्षिण में बिताया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed