फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोगुनी कीमत देकर घर खरीदने की खबरों पर 'बाहुबली' की एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, अब बताई सच्चाई

Tue, 09 Jul 2019 09:54 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 09 Jul 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
tamannaah bhatia on buying an expecsive flat in mumbai
tamannaah bhatia - फोटो : social media

बाहुबली फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया साउथ फिल्मों के साथ अब बॉलीवुड पर पूरा ध्यान लगा रही हैं। उन्हें लगातार ऑफर भी मिल रहे हैं। फिल्मों के साथ तमन्ना भाटिया पिछले दिनों अपने अपार्टमेंट को लेकर चर्चा में आ गई थीं। ऐसा कहा गया कि तमन्ना ने दोगुनी कीमत देकर मुंबई के वर्सोवा में घर खरीदा है। अब इस पर तमन्ना ने सच्चाई बताई है।

tamannaah bhatia on buying an expecsive flat in mumbai
tamannaah bhatia - फोटो : social media

वेबसाइट डीएनए में खबर छपी थी कि तमन्ना ने जो घर खरीदा है वो 80 हजार 778 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से लिया है। तमन्ना ने इसके लिए 16 करोड़ खर्च किए। इसके अलावा उन्होंने 4.56 करोड़ अपार्टमेंट के रेनोवेशन पर और 99.60 लाख रजिस्ट्रेशन पर खर्च किए।

tamannaah bhatia on buying an expecsive flat in mumbai
tamannaah bhatia - फोटो : social media

इन खबरों पर अब तमन्ना ने मुंबई मिरर से बात करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि 'अब मैं इस पर क्या कह सकती हूं। ऐसी खबरें छपने के बाद मेरी हिंदी की टीचर ने मुझे मैसेज करके पूछा कि क्या वाकई मैंने इतना महंगा घर खरीदा है? जिस पर मैंने उनसे बस इतना ही कहा कि मैं एक सिंधी हूं। एक अपार्टमेंट खरीदने के लिए दोगुनी कीमत कैसे दे सकती हूंं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
tamannaah bhatia on buying an expecsive flat in mumbai
tamannaah bhatia - फोटो : social media

तमन्ना आगे कहती हैं कि 'एक समय के बाद इससे काफी शर्मिंदगी होती है जब लोग इस बारे में सवाल पूछते हैं। मैंने घर खरीदा है लेकिन मैंने दोगुनी कीमत नहीं दी है। जब घर रहने के लिए तैयार हो जाएगा तो मैं अपने माता-पिता के साथ शिफ्ट हो जाऊंगी। मैं बस एक सामान्य सा कलाकारी किया हुआ घर चाहती हूं।'

विज्ञापन
tamannaah bhatia on buying an expecsive flat in mumbai
tamannaah bhatia - फोटो : social media

तमन्ना का ये अपार्टमेंट बिल्डिंग के 14वें मंजिल पर है, जो वर्सोवा जुहू लिंक रोड पर स्थित है। इस आलीशान बंगले में सभी सुविधाएं तो हैं ही साथ ही चारों ओर से समुद्र के नजारे को देखा जा सकता है। बिल्डिंग में कुल 22 मंजिल है। तमन्ना बिल्डिंग में पूरा इंटीरियर अपने पसंद से करवा रही हैं और अपने सपनों के महल को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed