{"_id":"5c8ebeb1bdec2213e43a488e","slug":"tamannaah-bhatia-support-to-filmmaker-sajid-khan-in-metoo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo: साजिद खान के समर्थन में आईं तमन्ना भाटिया, कहा- मेरे साथ कभी नहीं...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo: साजिद खान के समर्थन में आईं तमन्ना भाटिया, कहा- मेरे साथ कभी नहीं...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 18 Mar 2019 03:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tamanna bhatia, Sajid khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्ममेकर साजिद खान बीते कुछ समय से मीटू मूवमेंट के कारण सुर्खियों में हैं। कई महिलाओं ने साजिद पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। 'हाउसफुल', 'हमशकल्स', 'हिम्मतवाला' और 'हे बेबी' जैसी फिल्में दे चुके साजिद के बचाव में अब तमन्ना भाटिया उतर आई हैं। तमन्ना ने कहा कि वह काम के दौरान साजिद के साथ पूरी तरह से सहज थीं।
2 of 5
tamanna bhatia
तमन्ना भाटिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मेरे लिए हमेशा स्क्रिप्ट और किस तरह की फिल्म में काम कर रही हूं, यह जरूरी होता है। जब मैंने साजिद के साथ काम किया तो दुर्भाग्यवश हमारी फिल्मों ने अच्छा परफॉर्म नहीं किया। उन्होंने मेरे साथ कभी भी बुरा व्यवहार नहीं किया और मैं उनके साथ काम के दौरान पूरी तरह सहज थी।'
3 of 5
tamanna bhatia
तमन्ना भाटिया ने साजिद खान की फिल्म 'हिम्मतवाला' में साथ काम किया था। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। साजिद पर लगे इन आरोपों से उनकी फैमिली के लोग नाखुश थे। यही नहीं उन्हें ड्यूटी से भी उन्हें निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
vidya balan
बीते दिनों ऐक्ट्रेस विद्या बालन ने कहा था कि वह दोबारा साजिद के साथ काम नहीं करेंगी। विद्या के बयान पर तमन्ना ने जवाब देते हुए कहा, 'सबका अलग-अलग अनुभव है और सभी को अपनी राय रखने और अनुभव शेयर करने का हक है। अगर विद्या का अनुभव बुरा रहा है तो इस तरह रिएक्ट करना उनके लिए नॉर्मल है।'
विज्ञापन
5 of 5
Tamanna bhatia
- फोटो : instagram
बता दें कि एक वक्त में तमन्ना और साजिद के अफेयर की चर्चा थी। जब इस बात को लेकर तमन्ना से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि साजिद उनके भाई की तरह हैं और वो उन्हें राखी बांधती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।