फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tamannaah: 'जी करदा' में इंटीमेट सीन के लिए टॉपलेस हुईं तमन्ना भाटिया, भड़के यूजर्स ने किया अभिनेत्री को ट्रोल

Fri, 16 Jun 2023 10:53 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 16 Jun 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
Tamannaah bhatia trolled for going topless breaking no kiss policy bold intimate scene in jee karda web series
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना भाटिया इन दिनों कई कारणों से सुर्खियां बटोर रही हैं। एक तरह उनकी वेब सीरीज 'जी करदा' रिलीज हो चुकी है, वहीं दूसरी तरफ वह अभिनेता विजय वर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने इस वेब सीरीज में बोल्ड सीन्स से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। अभिनेत्री ने रोमांटिक ड्रामा 'जी करदा' में किस न करने के अपने नियम को तोड़ा और वेब सीरीज में एक धमाकेदार इंटीमेट सीन के लिए टॉपलेस भी हुईं। हालांकि, अभिनेत्री के इंटीमेट सीन्स से उनके फैंस खुश नजर नहीं आ रहे हैं। बोल्ड सीन्स देने को लेकर अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

Tamannaah bhatia trolled for going topless breaking no kiss policy bold intimate scene in jee karda web series
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, वेब सीरीज 'जी करदा' के कई सीन्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें से कुछ हैं तमन्ना के बोल्ड सीन्स। वेब सीरीज में अभिनेत्री ने पसीने छुड़ा देने वाले बोल्ड सीन्स दिए हैं। साथ ही वह टॉपलेस होकर इंटीमेट सीन्स भी देती नजर आईं। अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने टॉपलेस होने के लिए बुरी तरह ट्रोल किया और पूछा कि इस बार उनकी क्या मजबूरी थी, जो उन्हें पहली बार ऐसे सीन्स करने पड़े।

Kafas Teaser: शरमन जोशी के 'कफस' का टीजर हुआ रिलीज, मोना सिंह संग अभिनेता ने फैंस के बीच बढ़ाया सस्पेंस


 
Tamannaah bhatia trolled for going topless breaking no kiss policy bold intimate scene in jee karda web series
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज की सीन्स को साझा करते हुए यूजर्स तमन्ना को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं मीम्स के जरिए भी अभिनेत्री पर निशाना साधा गया। एक यूजर ने लिखा कि साल 2016 में तमन्ना ने कहा था कि वे किसिंग सीन नहीं करेंगी, लेकिन 2023 में वे बोल्ड सीन्स दे रही हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि तमन्ना आपकी ऐसी क्या मजबूरी थी। आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। यह सबसे घटिया हरकत है। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि तमन्ना अपने करियर की दूसरी पारी में हैं। वह 'जी करदा' और 'लस्ट स्टोरीज 2' जैसे वेब सीरीज में अतरंग दृश्य कर रही हैं। घिनौने और घटिया किरदारों को चुनने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि राजामौली के साथ 'बाहुबली' में काम करने वाली अभिनेत्री घटिया विषयों को बढ़ावा दे रही हैं, शर्मनाक।

Adipurush: फिल्मी सितारों के लिए रखी गई 'आदिपुरुष' की स्पेशल स्क्रीनिंग, खूबसूरत अंदाज में दिखीं कृति सेनन

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamannaah bhatia trolled for going topless breaking no kiss policy bold intimate scene in jee karda web series
जी करदा - फोटो : Social media

वहीं, कुछ यूजर्स अभिनेत्री की वेब सीरीज के साथ साथ इसमें उनके अभिनय की भी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कुछ यूजर्स अभिनेत्री के समर्थन में भी आए और उनकी खूबसूरती की तारीफ की। वहीं बात करें 'जी करदा' की तो यह सीरीज आज, 16 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। अरुणिमा शर्मा के निर्देशन वाली यह सीरीज आठ एपिसोड लंबी रोमांटिक-ड्रामा वेब सीरीज है, जिसमें तमन्ना भाटिया, सुहैल नय्यर, आशिम गुलाटी और अन्या सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Imtiaz Ali Birthday: इस पाकिस्तानी हसीना के प्यार में कैद थे इम्तियाज अली, फिर क्यों मुकम्मल न हो सका प्यार?

विज्ञापन
Tamannaah bhatia trolled for going topless breaking no kiss policy bold intimate scene in jee karda web series
विजय वर्मा, तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, दूसरी ओर तमन्ना भाटिया विजय वर्मा के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने विजय के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए अपना हैप्पी प्लेस बताया है। वहीं, विजय ने भी कहा कि उनकी जिंदगी में बहुत प्यार है और वह बेहद खुश हैं, लेकिन वह सही समय आने पर इस बारे में बात करेंगे। विजय और तमन्ना एक साथ 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा, कोंकणा सेन शर्मा, आर बाल्की और सुजॉय घोष ने मिलकर किया है। यह फिल्म 29 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Celebs OTT Fee: बॉलीवुड स्टार जिनकी ओटीटी पर भी है चांदी, चार्ज करते हैं इतनी मोटी रकम कि जानकर रह जाएंगे दंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed