फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तमिल टीवी के अभिनेता इंद्र कुमार ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 19 Feb 2021 10:21 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 19 Feb 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Tamil TV Actor Indira Kumar Dies By Suicide In Perambalur
अभिनेता इंदिरा कुमार - फोटो : Twitter

तमिल टीवी एक्टर इंद्र कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनका शव चेन्नई में उनके एक दोस्त के घर पर आज सुबह मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता अपने दोस्त से मिलने आये थे और अगली सुबह वो उनके घर में मृत पाए गए। अभिनेता के दोस्त को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

Tamil TV Actor Indira Kumar Dies By Suicide In Perambalur
अभिनेता इंद्र कुमार - फोटो : Twitter

पुलिस को उनके दोस्त से मिली जानकारी के अनुसार, शाम को इंद्र कुमार फिल्म देखने गए थे। उसके बाद वो अपने दोस्त के घर पर अकेले थे। जब उनके दोस्त ने सुबह आकर दरवाजा खटखटाया तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने दरवाजा खोला तो अभिनेता मृत पाया।
 

Tamil TV Actor Indira Kumar Dies By Suicide In Perambalur
अभिनेता इंद्र कुमार - फोटो : Twitter

अभिनेता के सुसाइड की वजह भी साफ नहीं हुई है, क्योंकि मौके से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। कहा जा रहा है कि इंद्र कुमार टीवी सीरियल्स में काम कर रहे थे और कुछ नए अवसरों की तलाश कर रहे थे। उन्हें काम नहीं मिल रहा था इसलिए वो काफी परेशान थे। बता दें कि अभिनेता शादीशुदा थे और उनका एक बच्चा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamil TV Actor Indira Kumar Dies By Suicide In Perambalur
वीजे चित्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। इससे पहले साउथ तमिल टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा ने होटल के एक कमरे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वीजे चित्रा महज 28 साल की थीं। चित्रा का शव चेन्नई के नसरपेट में एक होटल के कमरे में मिला था। 

विज्ञापन
Tamil TV Actor Indira Kumar Dies By Suicide In Perambalur
अभिनेता श्रीवास्तव चंद्रशेखर - फोटो : Twitter
तो वहीं साउथ के जाने माने एक्टर श्रीवास्तव चंद्रशेखर ने आत्महत्या कर ली थी। एक्टर का शव उनके ही घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। अभिनेता ने घरवालों को बताया था कि शूटिंग है और ऐसा कहकर वह पेरांबूर स्थित अपने दूसरे घर के लिए निकल गए थे। वहां उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed