फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षरा हासन मामले में नया मोड़, इस एक्ट्रेस के बेटे के पास भी थीं लीक हुईं निजी तस्वीरें

Fri, 16 Nov 2018 01:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
tanuj virwani have akshara haasan leaked private photos
Akshara Haasan - फोटो : file photo

सुपरस्टार कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन की पिछले दिनों निजी तस्वीरें लीक हो गई थीं। इन तस्वीरों के लीक हो जाने से अक्षरा बेहद दुखी थीं और सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपना गुस्सा जाहिर किया था। अब इस पूरे मामले में नया मोड़ आया है। 

tanuj virwani have akshara haasan leaked private photos
tanuj virwani - फोटो : twitter

तस्वीरें लीक हो जाने के बाद अक्षरा ने इस मामले में मुंबई पुलिस से शिकायत की थी और साइबर सेल से मदद मांगी थी। अब मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने बताया कि 'अक्षरा ने उन्हें कुछ जानकारी दी है। साल 2013 में उन्होंने केवल एक्टर तनुज विरवानी के साथ ही ये तस्वीरें शेयर की थीं।' बता दें कि तनुज ने साल 2013 में फिल्म लव यू सोनियो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

 

tanuj virwani have akshara haasan leaked private photos
tanuj virwani - फोटो : twitter

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक तनुज को अभी तक पुलिस की ओर से कोई संपर्क नहीं किया गया है। तनुज ने कहा कि 'पूरी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन मेरे पास ऐसी कोई तस्वीर नहीं थी।' वहीं तनुज की ओर से उनके प्रवक्ता ने बताया कि 'तनुज और अक्षरा काफी अच्छे दोस्त हैं। उन्हें खुशी होगी कि वो ऐसी किसी भी तरह की जांच में मदद कर सकें।' वहीं पुलिस ने बताया कि एक दो दिन में तनुज को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है और उन्हें समन भेजा जा सकता है। बता दें कि तनुज बीते जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के बेटे हैं। रति और अक्षरा के पिता कमल हासन ने साथ में फिल्म एक दूजे के लिए (1981) में काम किया था। इसके अलावा दोनों ने साथ में कई साउथ की फिल्में की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tanuj virwani have akshara haasan leaked private photos
akshara haasan - फोटो : file photo

इससे पहले अक्षरा हासन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा कि 'मेरी कुछ प्राइवेट फोटोज लीक की गई हैं, ये किसने किया और क्यों, मुझे अभी भी नहीं पता चला है लेकिन मैं समझती हूं कि किसी जवान लड़की को इस तरह अपने मनोरंजन के लिए पीड़ित करना दुर्भाग्य है और कुछ ने तो यह फोटो ऐसे शेयर की है, इस चीज ने मुझे अंदर से तोड़ दिया है, मैं असहाय हूं।'

विज्ञापन
tanuj virwani have akshara haasan leaked private photos
akshara haasan - फोटो : Twitter
कुछ दिन पहले ही अक्षरा की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही थी, इन तस्वीरों में अक्षरा अंडरगारमेंट्स में सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। अक्षरा की प्राइवेट तस्वीरों को लेकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed