{"_id":"5d0249aabdec226d83263b26","slug":"tanushree-dutta-angry-on-mumbai-police-after-gave-clean-chit-to-nana-patekar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाना पाटेकर को क्लीन चिट मिलने पर तनुश्री दत्ता का फूटा गुस्सा, मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नाना पाटेकर को क्लीन चिट मिलने पर तनुश्री दत्ता का फूटा गुस्सा, मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 13 Jun 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
Tanushree Dutta, Nana Patekar
- फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने गुस्सा जाहिर किया है। गुरूवार को मुंबई पुलिस ने नाना पाटेकर को उस मामले में क्लीन चिट दे दी जिसमें तनुश्री दत्ता ने उनपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। अब तनुश्री दत्ता ने पुलिस और कानून व्यवस्था को भ्रष्ट बताया है।
Trending Videos
tanushree dutta
- फोटो : file photo
दरअसल गुरूवार को नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ मामले से जुड़े केस में मुंबई पुलिस ने 'बी समेरी' रिपोर्ट फाइल की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक तनुश्री दत्ता की ओर से नाना पाटेकर पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला है। इसलिए पुलिस ने इस केस की जांच को भी आगे बढ़ाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tanushree dutta
- फोटो : tanushree dutta
गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। तनुश्री ने कहा था कि फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। वहीं एक्ट्रेस ने अपने ऊपर नाना पाटेकर की ओर से हमला करवाने का भी आरोप लगाया था। अब नाना पाटेकर पर क्लीन चिट मिलने पर तनुश्री ने जमकर गुस्सा जाहिर किया है।
Tanushree Dutta alleged harassment case against Nana Patekar: Mumbai Police files a B Summary report in the case. A 'B summary' report is filed when police can not find evidence in support of the complaint and are unable to continue the investigation. pic.twitter.com/tVOof7WTX0
— ANI (@ANI) June 13, 2019
tanushree dutta
- फोटो : file photo
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए तनुश्री दत्ता ने कहा, 'भ्रष्ट पुलिस फोर्स और कानून व्यवस्था ने नाना पाटेकर जैसे ऐसे इंसान को क्लीन चिट दी है जिस पर पहले भी फिल्म इंडस्ट्री की कई महिलाओं ने उत्पीड़न और डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं।' पिछले साल से नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता के इस मामले ने काफी तूल पकड़ रखा है।
Tanushee Dutta statement: A corrupt police force & legal system giving a clean chit to an even more corrupt person Nana who has been accused even in the past of bullying,intimidation and harassment by several women in the film Industry. https://t.co/p2zNNTn50I
— ANI (@ANI) June 13, 2019
विज्ञापन
tanushree dutta
- फोटो : file photo
बता दें कि पिछले साल तनुश्री दत्ता ने 10 साल पुराने मामले को याद करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था- 'नाना पाटेकर के बारे में हर कोई जानता है। उनका बर्ताव औरतों के प्रति अपमानजनक रहा है। इंडस्ट्री के लोग उनके बारे में सब जानते हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ मार-पीट, छेड़छाड़ की है। औरतों के प्रति उनका व्यवहार हमेशा क्रूर रहा है, लेकिन किसी ने भी इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा।"