फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9 साल बाद तनुश्री दत्ता करने जा रहीं वापसी, अब फिल्म के जरिए कई चेहरों को करेंगी बेनकाब

Thu, 28 Feb 2019 12:35 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 28 Feb 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
tanushree dutta back to work after me too movement
tanushree - फोटो : file photo

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपने एक बयान से पूरे बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। कभी ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता था कि फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कोई एक्ट्रेस खुलेआम यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाएगी। तनुश्री दत्ता ने न केवल अपनी आप बीती बताई बल्कि कई दूसरी लड़कियों को भी हिम्मत दी कि वो भी इस पर खुलकर बात करें।

tanushree dutta back to work after me too movement
tanushree dutta - फोटो : file photo

मीटू मूवमेंट शुरू करने के बाद अब तनुश्री दत्ता यहीं नहीं रुकना चाहतीं। वो इस मुहिम को आगे बढ़ाना चाहती हैं। इसी सिलसिले में तनुश्री दत्ता अब एक शॉर्ट फिल्म बनाने जा रही हैं जिसमें उन सभी एक्ट्रेस की कहानियों को शामिल किया जाएगा जिन्होंने मीटू मूवमेंट के तहत यौन शोषण के खिलाफ हिम्मत दिखाई। 

tanushree dutta back to work after me too movement
tanushree dutta - फोटो : file photo

तनुश्री इसमें खुद भी एक्टिंग करते हुए दिखेंगी। यही नहीं डायलॉग भी उन्होंने ही लिखे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का नाम 'इंस्पिरेशन' होगा और इसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह फिल्म इंडस्ट्री में लड़कियों का शोषण किया जाता है। शॉर्ट फिल्म को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च के दिन रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tanushree dutta back to work after me too movement
tanushree dutta - फोटो : file photo

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में तनुश्री ने बताया कि 'इसमें रियलिटी और फिक्शन दोनों है। मैं इसमें एक गार्जियन की भूमिका निभा रही हूं जो लड़कियों को सही फैसले लेने के लिए प्रेरित करती है। 9 साल बाद मैंने कैमरा फेस किया है। मैं काफी एक्साइटेड हूं। यह शॉर्ट फिल्म केवल एंटरटेनमेंट के लिए नहीं होगा बल्कि एक मैसेज भी दिया जाएगा।'

विज्ञापन
tanushree dutta back to work after me too movement
tanushree - फोटो : file photo

इससे पहले एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। तनुश्री ने बताया कि 10 साल पहले हॉर्न ओके फिल्म के दौरान नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। जब उन्होंने इसकी शिकायत कोरियोग्राफर और डायरेक्टर से की तो नाना पाटेकर पर कार्रवाई की बजाय उन पर एक इंटीमेट सीन फिल्माने का दबाव बनाया गया। नाना पाटेकर के बाद साजिद खान, विकास बहल, आलोक नाथ और अनु मलिक समेत कई नाम इस मीटू मूवमेंट में फंसे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed