फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: पहली ही फिल्म से तनुश्री दत्ता ने सबको बना दिया था ‘आशिक’, फिर अध्यात्म के लिए छोड़ा बॉलीवुड

Sat, 19 Mar 2022 10:16 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 19 Mar 2022 10:16 AM IST
विज्ञापन
Tanushree Dutta birthday: actress came into limelight with aashiq banaya aapne left Bollywood for spirituality
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

कभी अपनी अदाओं से सभी फैंस को दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का आज जन्मदिन है। तनुश्री दत्ता का जन्म 19 मार्च 1984 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। तनुश्री आज बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से सबको अपना 'आशिक' बना दिया था। आज हम आपको तनुश्री के जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

Tanushree Dutta birthday: actress came into limelight with aashiq banaya aapne left Bollywood for spirituality
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

तनुश्री दत्ता बंगाली परिवार से आती हैं। उन्होंने वहीं से अपनी स्कूली पढ़ाई की। ग्रेजुएशन करने के दौरान वह मॉडलिंग करने लगीं और पढ़ाई बीच में छोड़ दी। इसके बाद साल 2004 में तनुश्री दत्ता ने मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स 2004 में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया, जिसमें वह टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थीं।

Tanushree Dutta birthday: actress came into limelight with aashiq banaya aapne left Bollywood for spirituality
तनुश्री दत्ता - फोटो : Instagram

तनुश्री दत्ता ने साल 2005 में फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने इमरान हाशमी से साथ बोल्ड सीन्स दिए थे, जिससे वह काफी चर्चा में आ गई थी। उसी साल तनुश्री ने तेलुगु फिल्म वीरभद्र में भी काम किया था। इसके बाद 'भागम भाग', 'डोल', '36 चाइना टाउन', 'स्पीड', 'गुड ब्वॉय बैड ब्वॉय', 'चॉकलेट' और 'रकीब' कई फिल्मों में काम किया। तनुश्री को आखिरी बार 2010 में आई फिल्म 'अपार्टमेंट' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanushree Dutta birthday: actress came into limelight with aashiq banaya aapne left Bollywood for spirituality
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, 2012 में जब एक इवेंट में तनुश्री पहुंची तो लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए थे। कभी अपने हॉट अवतार के लिए जानी जाने वाली तनुश्री इतना बदल गई की, लोग उन्हें एक बार को तो पहचान ही नहीं पाए। तनुश्री ने एक बार अपने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपनी पहली ही फिल्म में इतने बोल्ड सीन्स करने का पछतावा है।

विज्ञापन
Tanushree Dutta birthday: actress came into limelight with aashiq banaya aapne left Bollywood for spirituality
तनुश्री दत्ता - फोटो : Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो काम से ब्रेक लेने के बाद तनुश्री ने अध्यात्म की ओर अपना रुख कर लिया था। डिप्रेशन का शिकार होने पर वह आश्रम में रहने लगी थीं। लद्दाख में तनुश्री ने बौद्ध ध्यान संबंधी श्वास तकनीक भी सीखी, जिससे उन्हें डिप्रेशन के बाहर निकलने में काफी मदद भी मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed