फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17 दिन में तनुश्री दत्ता ने कर दिया बॉलीवुड में सबसे बड़ा बदलाव, ऐसे शुरू हुआ था #MeToo कैंपेन

Tue, 19 Mar 2019 03:03 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 19 Mar 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
tanushree dutta birthday special known how to start me too movement
tanushree dutta - फोटो : social media

मॉडल से एक्ट्रेस बनीं तनुश्री दत्ता अपनी फिल्मों से उतनी कामयाबी हासिल नहीं कर पाईं लेकिन उनकी वजह से बॉलीवुड में बड़ा बदलाव आया है। 19 मार्च को जन्मीं तनुश्री दत्ता ने साल 2004 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया। इसके बाद तनुश्री दत्ता के लिए बॉलीवुड के रास्ते आसानी से खुल गए लेकिन इसी बीच उनके साथ एक ऐसा हादसा हुआ कि उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

tanushree dutta birthday special known how to start me too movement
tanushree - फोटो : social media

तनुश्री दत्ता ने 25 सितंबर को चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि साल 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर नाना पाटेकर ने उनसे बदतमीजी की कोशिश की। यही नहीं जब उन्होंने इसकी शिकायत फिल्म के डायरेक्टर राकेश सारंग, प्रोड्यूसर शमी सिद्दीकी और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य से की तो उनका ही उत्पीड़न किया जाने लगा। शिकायत के बाद तनुश्री दत्ता से कहा गया कि उन्हें नाना के साथ इंटीमेट सीन करना है जबकि स्क्रिप्ट में पहले से ऐसा था ही नहीं।

tanushree dutta birthday special known how to start me too movement
tanushree dutta - फोटो : social media

तनुश्री दत्ता के आरोपों के बाद नाना पाटेकर ने मिरर नाउ को टेलीफोनिक इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा कि तनुश्री द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है और वो इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे। सेट पर 200 लोग थे ऐसे में कोई किसी का यौन शोषण कैसे कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tanushree dutta birthday special known how to start me too movement
tanushree dutta - फोटो : social media

तनुश्री की आपबीती जानने के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके समर्थन में आए। इनमें सबसे पहले तनु का साथ देने वालों में स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा और फरहान अख्तर हैं। इसके बाद तो प्रियंका चोपड़ा, रवीना टंडन, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा और शिल्पा शेट्टी ने तनुश्री का सपोर्ट किया, हालांकि इस मामले में अमिताभ बच्चन, सलमान खान और आमिर खान साफ-साफ कुछ भी कहने से बचते रहे।

विज्ञापन
tanushree dutta birthday special known how to start me too movement
tanushree dutta - फोटो : social media

मीटू मूवमेंट शुरू करने के बाद अब तनुश्री दत्ता यहीं नहीं रुकना चाहतीं। वो इस मुहिम को आगे बढ़ाना चाहती हैं। इसी सिलसिले में तनुश्री दत्ता अब एक शॉर्ट फिल्म बनाने जा रही हैं जिसमें उन सभी एक्ट्रेस की कहानियों को शामिल किया जाएगा जिन्होंने मीटू मूवमेंट के तहत यौन शोषण के खिलाफ हिम्मत दिखाई। तनुश्री इसमें खुद भी एक्टिंग करते हुए दिखेंगी। यही नहीं डायलॉग भी उन्होंने ही लिखे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का नाम 'इंस्पिरेशन' होगा और इसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह फिल्म इंडस्ट्री में लड़कियों का शोषण किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed