{"_id":"5bb732e0867a551e29390450","slug":"tanushree-dutta-entry-will-guarantee-in-bigg-boss-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस 12' में तनुश्री की एंट्री से चढ़ेगा टीआरपी का पारा, सामने आएगा नाना के साथ विवाद का पूरा सच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बिग बॉस 12' में तनुश्री की एंट्री से चढ़ेगा टीआरपी का पारा, सामने आएगा नाना के साथ विवाद का पूरा सच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
Tanushree Dutta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के न्यू जर्सी में बीते कुछ वर्षों से खामोश जिंदगी गुजार रहीं तनुश्री दत्ता बीते करीब दो महीनों से मुंबई में हैं और लगातार चर्चा है कि वह बिग बॉस के घर में जाएंगी। जिस तरह से उन्होंने 2008 में नाना पाटेकर द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए, वह तूल पकड़ते जा रहे हैं। तनुश्री से यह भी पूछा गया कि क्या वह बिग बॉस के घर में जाने से पहले यह तूफान खड़ा कर रही हैं ताकि लोग उन्हें टीवी पर देखने को आतुर रहें।
tanushree dutta
इस पर उन्होंने मीडिया से पूछा कि का क्या आपको सचमुच ऐसा लगता है। इधर राज ठाकरे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना भी इस विवाद में कूद पड़ी है और उसकी तरफ से बिग बॉस के निर्माताओं ने चैनल को चिट्ठी लिखी गई है कि अगर तनुश्री को बिग बॉस में बुलाया तो इसके नतीजे अच्छे नहीं होंगे। बिग बॉस का मनसे अपने अंदाज में विरोध करेगी। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों का मनाना है कि तनुश्री और नाना को लेकर खड़ा हुआ यह विवाद कई लोगों के लिए चर्चा में आने बड़ा जरिया बन गया है।
jasleen matharu
राखी सावंत जैसी सेलेब्रिटी की टीआरपी भी इस विवाद के कारण बढ़ गई। वैसे बिग बॉस को इस साल अब तक अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी ने काफी लोकप्रिय बना दिया है और इस शो ने अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति को टीआरपी की रेस में पीछे छोड़ दिया है। परंतु अभी शो लंबा चलना है और ऐसे में तनुश्री की एंट्री तथा इसे लेकर मनसे का विरोध बिग बॉस की लोकप्रियता को नई ऊंचाई दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
nana, tanushree
जानकार मान रहे हैं कि तनुश्री-नाना का विवाद जितना बढ़ेगा। इस पूर्व मिस इंडिया की बिग बॉस में कथित एंट्री और अहम हो जाएगी। अगर तनुश्री इस घर में जाती हैं तो लंबे समय से कहीं चर्चा में नहीं राज ठाकरे की पार्टी को भी अपने अंदाज में विरोध के जरिये फिर सुर्खियां बटोरने का मुद्दा और मौका मिल जाएगा। उल्लेखनीय है कि तनुश्री ने मनसे पर नाना के इशारे पर 2008 में हमले करने का भी आरोप लगाया है। उधर राखी सावंत भी लगातार तनुश्री पर हमले करके कम से कम सोशल मीडिया में खुद को चर्चा में ला रही हैं। इधर, मनसे की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने तनुश्री को 24 घंटे की सुरक्षा मुहैया करा दी है।
विज्ञापन
tanushree dutta
अब तनुश्री के घर के बाहर पुलिस लगी है। बॉलीवुड तनुश्री के मामले में दो भागों में बंट गया है। कुछ उनके पक्ष में खड़े हैं तो कुछ नाना के साथ हैं। फहरान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर जैसे सितारों ने तनुश्री का साथ दिया है तो दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन ने खुद को इस मामले में तटस्थ बताया। इसके लिए सोशल मीडिया में उनकी तीखी आलोचना हुई है।