फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनुश्री के वकील बोले- 'हमारे पास हैं ठोस सबूत, पुलिस पर भी दबाव बना रहे हैं ये लोग'

Tue, 09 Oct 2018 07:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
tanushree dutta lawyer statement on controversy
तनुश्री - फोटो : SELF

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के विवाद में नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के वकील एन सतपुते का एक बयान आया है जिसमें उन्होंने मामले से जुड़ी बड़ी बातों का खुलासा किया है। उन्होंने अपने बयान में फिल्म प्रोड्यूसर और मुंबई पुलिस की लाचारी को पेश किया है। बता दें कि नाना ने तनुश्री दत्ता को एक लीगल नोटिस भेजा हुआ है तो वहीं तनुश्री ने भी नाना के खिलाफ पुलिस में शिकायत की हुई है।

tanushree dutta lawyer statement on controversy
renuka and tanushree
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के वकील ने बताया 'तनुश्री दत्ता का बयान पुलिस द्वारा रिकॉर्ड किया जाएगा और इसके लिए वह एक महिला पुलिस को बुलाएंगे, क्योंकि विवादित फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के निर्माता समी सिद्दीकी पुलिस पर दूसरी एफआईआर दर्ज ना करने का दवाब बना रहे हैं। लेकिन हमारे पास ठोस सबूत और गवाह हैं जिसकी हम पूरी लिस्ट भी देंगे।' 
tanushree dutta lawyer statement on controversy
nana, tanushree

बता दें कि जब से तनुश्री दत्ता ने मी टू कैंपेन के तहत अपनी आपबीती सुनाई है तब से ही बॉलीवुड में इस विवाद को लेकर हल्ला मचा हुआ है। ऐसे में बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी फिल्म 'क्वीन' के डायरेक्टर विकास बहल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है तो वहीं इस पचड़े में बॉलीवुड के संस्कारी बाबूजी आलोक नाथ भी फंस गए हैं। बता दें कि लेखिका और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आलोक पर यौन उत्पीड़न का संगीन आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
tanushree dutta lawyer statement on controversy
tanushree

बात करें तनुश्री- नाना विवाद की तो हाल ही में नाना फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग खत्म कर मुंबई लौटे हैं। ऐसे में जोधपुर और मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया ने उन्हें इस विवाद के चलते घेर लिया था और तनुश्री मामले पर सवाल दागने शुरू कर दिये थे । तब नाना ने कहा कि जो झूठ है वो झूठ है। इसके बाद नाना तुरंत कार में बैठकर वहां से चले गए ।

विज्ञापन
tanushree dutta lawyer statement on controversy
tanushree

गौरतलब है कि तनुश्री ने नाना पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया था कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की थी। इसमें उनका साथ मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और फिल्म मेकर्स ने दिया था। उस वक्त असहज महसूस करने पर तनुश्री सेट छोड़कर चली गई थीं जिसके बाद राखी सावंत को इस गाने में लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed