{"_id":"5bd03ef2bdec2269a642b256","slug":"tanushree-dutta-on-me-too-big-stars-are-uncomfortable-and-complicit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo: अमिताभ बच्चन के चुप्पी साधे रखने पर बरसीं तनुश्री दत्ता, कह दी ये बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo: अमिताभ बच्चन के चुप्पी साधे रखने पर बरसीं तनुश्री दत्ता, कह दी ये बड़ी बात
Wed, 24 Oct 2018 03:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tanushree dutta
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीब एक महीने पहले एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने जब नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि इस तरह देश में #MeToo मूवमेंट चल पड़ेगा। तनुश्री दत्ता ने कई महिलाओं को हिम्मत दी, जिसके बाद वो सामने आईं और खुद के साथ हुए यौन शोषण का खुलासा हुआ। इस दौरान जहां तनुश्री दत्ता को कईयों ने सपोर्ट किया तो कई सेलिब्रिटीज ने चुप्पी साधे रखी।
2 of 5
tanushree dutta
- फोटो : self
अक्षय कुमार और आमिर खान #MeToo के सपोर्ट में आए। हाउसफुल 4 के डायरेक्टर साजिद खान पर आरोप लगने के बाद अक्षय कुमार ने पहल करते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर्स के साथ मीटिंग की और उन्हें फिलहाल फिल्म से दूर रखने के लिए कहा। वहीं दूसरी ओर आमिर खान ने भी डायरेक्टर सुभाष कपूर के साथ फिल्म करने से मना कर दिया हालांकि इस मुद्दे पर अमिताभ बच्चन ने अभी तक चुप्पी साधे रखी है।
3 of 5
tanushree
- फोटो : self
टीवी चैनल आज तक के एक कार्यक्रम में पहुंचीं तनुश्री दत्ता से जब अमिताभ बच्चन के इस तरह चुप रहने पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि '10 साल पहले जब मैंने खुद के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को उठाया था उस वक्त 3 दिन तक टीवी पर ये सब दिखाया गया था। मैंने उसके बाद काफी कुछ खोया। कई बड़े प्रोजेक्ट मेरे हाथ से चले गए लेकिन मैंने आवाज उठाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tanushree dutta
- फोटो : self
तनुश्री ने कहा कि 'ये जो बड़े स्टार्स हैं इस मामले में वो असहज हो जाते हैं वहीं कुछ इस मामले में सह-अपराधी हैं। कुछ लोग मुझे फोन करके तो कुछ लोग सोशल मीडिया पर मेरा सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं कई ने तो ऐसे आरोपियों के साथ काम करने से इनकार कर दिया। 10 साल पहले ऐसा करने की जरूरत थी। आज लोग मेरी बात सुन रहे हैं। चलिए देर आए दुरुस्त आए।'
विज्ञापन
5 of 5
tanushree dutta
- फोटो : self
गौरतलब है कि साल 2008 में तनुश्री दत्ता ने फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि नाना पाटेकर उन्हें जबरन छूने की कोशिश कर रहे थे जब उन्होंने इसकी शिकायत डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और कोरियोग्राफर से की तो उन्होंने सपोर्ट करने की बजाय नाना पाटेकर के साथ एक इंटीमेट सीन शूट करने के लिए कहा, जो कि पहले से स्क्रिप्ट में नहीं था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।