फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बायोपिक मोगुल में #MeToo आरोपी के साथ काम करेंगे आमिर खान, तनुश्री दत्ता ने कसा ये तंज

Wed, 11 Sep 2019 04:50 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 11 Sep 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
Tanushree Dutta reaction on aamir khan to working with MeToo Accused Subhash Kapoor For Mogul
तनुश्री दत्ता और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर मोगुल के लिए वापसी कर चुके हैं। यानी आमिर खान मीटू के आरोपी निर्देशक सुभाष कपूर के साथ काम करते नजर आएंगे। आमिर खान के फैसले से एक तरफ कई लोग काफी खुश हैं तो वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने उन पर तंज कसा है।

Tanushree Dutta reaction on aamir khan to working with MeToo Accused Subhash Kapoor For Mogul
aamir khan - फोटो : Social Media

दरअसल कुछ वक्त पहले आमिर खान ने गुलशन कुमार की बायोपिक मोगुल से किनारा कर लिया था। जिसकी वजह थी फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर पर लगे मीटू के आरोप। लेकिन हाल ही में आमिर ने फिल्म में वापसी करते हुए कहा कि उन्होंने सुभाष पर लगे आरोपों की पर्सनली जांच की लेकिन उन्हें उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। ऐसे में वो उनके साथ फिर से काम कर रहे हैं।

Tanushree Dutta reaction on aamir khan to working with MeToo Accused Subhash Kapoor For Mogul
Tanushree Dutta - फोटो : amar ujala mumbai

आमिर के इस फैसले पर बॉलीवुड में मीटू की शुरुआत करने वालीं तनुश्री ने तंज कसा है। एक्ट्रेस ने कहा- 'सुभाष कपूर के साथ जुड़ने की वजह बताते हुए आमिर खान ने जो भी लिखा था उसे मैंने पूरा पढ़ा। मैं एक सवाल पूछना चाहती हूं... कैसे बॉलीवुड में किसी को रातों में नींद आ सकती है जब एक लड़की उत्पीड़न की शिकार होती है, और उसे इंडस्ट्री से बहिष्कृत कर दिया जाता है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanushree Dutta reaction on aamir khan to working with MeToo Accused Subhash Kapoor For Mogul
Tanushree Dutta - फोटो : amar ujala mumbai

तनुश्री ने आगे कहा-  ' बॉलीवुड में मीटू के आरोपियों के लिए ढेर सारे दया भाव उभर कर आ रहे हैं, लेकिन इसके पीड़तों के लिए किसी के पास कोई दया नहीं है। मुझसे किसी ने ये पूछने तक की जहमत नहीं की थी कि बतौर एक्टर मैं कैसा फील कर रही हूं? फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर हुए हैरेसमेंट के बाद मेरी आजीविका छीन ली गई। '

विज्ञापन
Tanushree Dutta reaction on aamir khan to working with MeToo Accused Subhash Kapoor For Mogul
Tanushree Dutta - फोटो : amar ujala mumbai

अपनी बात रखते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'मैं एक टैलेंटेड स्क्रीन एक्टर थी। मेरे लिए किसी ने लेटर नहीं लिखे, मुझे अपने करियर को फिर से जीवित करने में मदद नहीं की, उस ट्रॉमा, बेइज्जती से उबरने में मदद नहीं की जो मैंने सहन किया। मेरे लिए कोई दया भाव नहीं, आमिर?"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed