'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता इन दिनों अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। तनुश्री ने हिंदी सिनेमाजगत के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर पर पिछले हफ्ते यौन शोषण का आरोप लगाया। तनुश्री के इन आरोपों के बाद इंडस्ट्री में सनसनी मच गई है। तनुश्री का आरोप है कि 2008 में आई फिल्म 'होर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी।
{"_id":"5bb0cda9867a557fe446a22d","slug":"tanushree-dutta-says-i-did-not-get-any-legal-notice-from-nana-patekar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री ने नाना पाटेकर को दी चेतावनी, बोलीं- नोटिस आया तो देखना क्या करती हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री ने नाना पाटेकर को दी चेतावनी, बोलीं- नोटिस आया तो देखना क्या करती हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 30 Sep 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
nana patekar and tanushree dutta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
nana, tanushree
अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद नाना पाटेकर ने तनुश्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। हालांकि तनुश्री का कहना है कि मुझे अभी तक ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर मुझे खामोश करने के लिए ऐसी धमकियां दे रहे हैं। मैं तो इस इंतजार में हूं कि उनका नोटिस मेरे पास आए इसके बाद आपको पता चलेगा कि मैं उस पर क्या करती हूं।
tanushree dutta
तनुश्री ने कहा कि अगर मेरे पास नाना के वकीलों की ओर से कोई नोटिस आता है कि तो मेरी वकीलों की टीम भी उसका जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। उनके वकीलों ने कानूनी नोटिस भेजने की बात कही थी, लेकिन वह सिर्फ मुझे डराने के लिए कहा गया है। इसलिए 'ब्लफमास्टर गोगो' को अब कोई रास्ता ढूंढने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tanushree dutta
तनुश्री ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू के में तनुश्री ने कई सारी बातें बताईं। उनसे जब पूछा गया कि आप इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं ऐसे में अपनी बात को लोगों के सामने रखन में कितनी मुश्किलें आईं? तनुश्री ने कहा, 'मैंने उस वक्त बहुत सोचा। मेरे साथ घटी इस घटना को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलना शुरू हो गई हैं। कुछ लोग मेरे रवैया को अनप्रोफेशनल भी कह रहे हैं। मैं डिप्रेशन से बाहर आई और अपनी बात रखी।'
विज्ञापन
ganesh acharya and tanushree
आपको बता दें, तनुश्री दत्ता ने #MeToo कैंपेन के तहत बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों जैसे नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्या, प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी और डायरेक्टर राकेश सारंग पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। तनुश्री के साथ ये सब साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान हुआ था। पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं तनुश्री दत्ता ने बताया कि नाना ने सिर्फ उनके साथ ही नहीं बल्कि कई हीरोइनों का शोषण किया है लेकिन आज तक किसी ने बोलने की हिम्मत नहीं जुटाई।