ऑलीवुड पार्श्व गायिका टप्पू मिश्रा का शनिवार रात 11 बजे निधन हो गया। टप्पू मिश्रा का एक निजी अस्पताल में कोरोना के बाद होने वाली दिक्कतों का इलाज चल रहा था। सिंगर पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर के सपोर्ट पर थीं। टप्पू मिश्रा को 19 मई को प्राइवेट कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। सिंगर के पिता का भी कोरोना से निधन हो गया था। पिता के निधन के नौ दिनों बाद ही टप्पू मिश्रा को प्राइवेट कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके पहले वो अपने घर में ही क्वारंटीन में थीं। लेकिन जब उनका ऑक्सीजन लेवल 45 पहुंच गया तो परिवार के सदस्यों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।सिंगर टप्पू मिश्रा कोरोना से ठीक हो गई थीं और उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। लेकिन सिंगर को कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद भी कुछ समस्याएं हो रही थी। उनके फेफड़ों में इंफेक्शन ज्यादा हो गया था, जिसका इलाज किया जा रहा था।
पांच खबरें: प्लेबैक सिंगर टप्पू मिश्रा का निधन और इंडियन आइडल से बाहर हुए सवाई भट्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन आइडल 12 के ताजा एपिसोड में कल्याणजी आनंदजी स्पेशल थीम रखी गई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर संगीतकार आनंदजी आए। बता दें कि जनता की मांग पर इस सीजन में एक बार फिर आनंदजी को बुलाया गया। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट के गाने को खूब पसंद किया और कई पुराने किस्से भी सुनाए। हालांकि इस एपिसोड में एक शॉकिंग एलिमिनेशन भी देखने को मिला जिसने कंटेस्टेंट्स को हैरान कर दिया। बता दें कि इस एपिसोड में कमाल के परफॉर्मर माने जा रहे सवाई भट्ट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
इंडियन आइडल 12: शो से बाहर हुए सवाई भट्ट, बोले- मै हारूंगा नहीं सपने को पूरा जरूर करूंगा
फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना एक हफ्ते की अंतरिम जमानत मिलने के बाद (20 जून) को लक्षद्वीप पुलिस के सामने पेश हुईं। बता दें मामले की 17 जून को सुनवाई हुई थी जिसके बाद उनकी अग्रिम जमानत वाली याचिका पर मामला सुरक्षित रखा गया था। उसके बाद केरल उच्च न्यायालय ने आयशा को एक हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी थी। कोर्ट के इस फैसले पर आयशा का कहना था कि वह इस मामले में पुलिस का पूर्ण रूप से सहयोग करेंगी। आयशा ने आगे कहा, 'मुझे उम्मीद है कि इस बार मुझे न्याय मिलेगा। मैंने देश के खिलाफ ना कुछ बोला है और ना किया है। जब तक लक्षद्वीप को न्याय नहीं मिल जाता, मैं लड़ती रहूंगी।'
राजद्रोह मामला: लक्षद्वीप पुलिस के सामने पेश हुईं आयशा सुल्ताना, एक हफ्ते की मिली थी जमानत
साल 2020 में कोरोना वायरस की एक ऐसी लहर आई जिसका भुगतान लोगों को अपनी जान और साथ ही बेरोजगारी से चुकाना पड़ा। कोविड-19 की महामारी को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया। कोरोना वायरस की वजह से हर उद्योग क्षेत्र को काफी नुकसान झेलना पड़ा। इसका गहरा असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ा। जहां सबके काम बंद हो गए और साथ ही साथ सिनेमाघरों में ताला लग गया। इन्हीं कलाकारों में शामिल हैं फिल्म इंडस्ट्री के ड्वार्फ (बौने) आर्टिस्ट। साल 2020 में जबसे देश में लॉकडाउन लगा है तबसे कई बौने ऐसे हैं जो बेरोजगार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 70 कलाकार है जिसके पास काम नहीं हैं। काफी समय से काम के लिए परेशान अब इन ड्वार्फ (बौने) ने सलमान खान और सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार।
लॉकडाउन: काम न होने से बौने कलाकारों को हो रही दिक्कतें, सलमान और सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार
अमेजन प्राइम वीडियो पर विद्या बालन की फिल्म शेरनी रिलीज हो चुकी है। फिल्म की चर्चा भी जोरों से हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। बीते कई दिनों बड़बोलेपन के लिए मशहूर केआरके काफी दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता सलमान खान, मीका सिंह के बाद अब केआरके ने अभिनेत्री विद्या बालन से पंगा लिया है। केआरके ने विद्या की फिल्म शेरनी को बेकार बताया है।
सोशल मीडिया: सलमान के बाद केआरके ने विद्या बालन से लिया पंगा, 'शेरनी' को बताया 'छोटी फिल्म'