फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tara Sutaria: बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं तारा सुतारिया, इनके हुनर के बारे में नहीं जानते होंगे आप

Sun, 19 Nov 2023 07:08 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 19 Nov 2023 07:08 AM IST
विज्ञापन
Tara sutaria birthday know unknown facts about actress life and career
तारा सुतारिया - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड की नई अभिनेत्रियों में तारा सुतारिया राइजिंग स्टार हैं, जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लुक और स्टाइल को लेकर मशहूर हैं। तारा सुतारिया अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। तारा बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेसेस में से एक है। तारा ने हिंदी सिनेमा को एक से एक बढ़िया फिल्में दी है। एक्ट्रेस का जन्म 19 नवंबर 1995 को मुंबई में हुआ है। इस साल एक्ट्रेस अपना 29वां जन्मदिन मना रही है। तो आइए अभिनेत्री के जन्मदिन के खास अवसर पर जानते है उनके जीवन से जुडी दिलचस्प बातें पढ़िए...

Tara sutaria birthday know unknown facts about actress life and career
तारा सुतारिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तारा सुतारिया बचपन से ही कला के क्षेत्र से जुड़ी हुई थी। तारा ने शास्त्रीय बेले, आधुनिक नृत्य और लैटिन अमेरिकी नृत्य में परिपूर्ण है। बहुत कम लोग जानते है कि एक्ट्रेस तारा एक स्केच आर्टिस्ट भी है। तारा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में अपना करियर बनाना चाहती थी लेकिन उनकी किस्मत उनका हाथ पकड़ के उन्हें बॉलीवुड की गलियों में ले आई और यहां से इनके करियर ने रफ्तार पकड़ना शुरू किया। तारा ‘साफी’ नाम के प्रसिद्ध यूनानी सिरप के लिए मॉडलिंग कर चुकी है।

Tara sutaria birthday know unknown facts about actress life and career
तारा सुतारिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 'द सुइट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' और 'ओए जस्सी' जैसे शोज में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुकी हैं साल 2010 में तारा सुतारिया ने डिज्नी चैनल के 'बिग बड़ा बूम' के लिए बतौर वीडियो जॉकी काम किया था। यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tara sutaria birthday know unknown facts about actress life and career
तारा सुतारिया - फोटो : instagram

तारा सुतारिया ने साल 2012 कॉमेडी शो 'द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' और साल 2013 में 'ओए जेसिका' में अभिनय किया था और इन दोनों शो ही शोज में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं साल 2019 में तारा सुतारिया ने करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू की और इसके बाद से वह अब तक कई फिल्मों में अहम किरदारों में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Tara sutaria birthday know unknown facts about actress life and career
तारा सुतारिया - फोटो : insta

टैलेंटेड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ तारा बेहतरीन डांसर भी हैं। बैले, कंटेम्पररी डांस, क्लासिकल डांस, लैटिन अमेरिकन डांस में उन्हें महारत हासिल है उन्होंने लंदन से डांस की ट्रेनिंग ली है। तारा ने 6 साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। 'तारे जमीन पर' और 'गुजारिश' जैसी फिल्मों के लिए वह गाना गा चुकी हैं। इसके अलावा वह कई कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर चुकी हैं और कई म्यूजिक एल्बम को भी अपनी आवाज दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed