सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: पहली फिल्म हिट होने के बाद फ्लॉप रहा फिल्मी करियर, जानें अब कहां हैं 'टार्जन' के वत्सल सेठ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 05 Aug 2021 07:27 AM IST
विज्ञापन
tarzan the wonder car and tv actor vatsal sheth birthday here know about his journey
वत्सल सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और टीवी के जाने माने अभिनेता वत्सल सेठ (Vatsal Seth) पांच अगस्त अपना जन्मदिन मनाते हैं। वत्सल सेठ जा जन्म मुंबई में ही हुआ था और उनकी पढ़ाई- लिखाई भी मुंबई में ही हुई। वत्सल ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में सोनी टेलीविजन के धारावाहिक 'जस्ट मोहब्बत' से की थी। वत्सल की पहली ही बॉलीवुड फिल्म हिट रही थी। लेकिन उसके बाद भी आज वो टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर रहे हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए चर्चा में बने रहते है। वो अक्सर अपनी पत्नी इशिता दत्ता के साथ पिक्चर्स और वीडियो शेयर कर अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। 1996 से 2000 तक 'जस्ट मोहब्बत' में काम करने के बाद वत्सल सीधे नजर आए साल 2004 में फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' में। इस फिल्म के साथ ही वत्सल सेठ एक बार फिर से चर्चा में आ गए थे। बतौर मुख्य कलाकार ये वत्सल की पहली बॉलीवुड फिल्म थी। 

Trending Videos
tarzan the wonder car and tv actor vatsal sheth birthday here know about his journey
वत्सल सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

वत्सल सेठ जा जन्म मुंबई में ही हुआ था और उनकी पढ़ाई- लिखाई भी मुंबई में ही हुई। वो कभी एक्टिंग की दुनिया में नहीं आना चाहते थे, बल्कि वत्सल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते थे। वत्सल को उनके एक दोस्त की मां ने सलाह दी कि उन्हें ऑडिशन देना चाहिए और वो यूं ही उठकर चले गए ऑडिशन देने। बस उस सीरियल में एक यंग लड़के की जरूरत थी और वत्सल सेठ को उसमें ले लिया गया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
tarzan the wonder car and tv actor vatsal sheth birthday here know about his journey
वत्सल सेठ, इशिता दत्ता - फोटो : amar ujala, mumbai

फिल्म की सफलता को देखकर ही कयास लगाए जा रहे थे कि वत्सल का फिल्मी सफर सफल रहने वाला है। हालांकि ऐसा हुआ नहीं, फिल्म तो हिट हुई लेकिन वत्सल के करियर को ज्यादा ऊंचाई नहीं मिल सकी। इस फिल्म में वत्सल के साथ अभिनेत्री आयशा टाकिया नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था। फिल्म में वत्सल के पिता के किरदार में अभिनेता अजय देवगन नजर आए थे। फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' के बाद वत्सल ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन बड़े पर्दे पर वत्सल सेठ दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रहे। इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे की ओर रुख कर लिया।

tarzan the wonder car and tv actor vatsal sheth birthday here know about his journey
वत्सल सेठ, इशिता दत्ता - फोटो : amar ujala, mumbai

वत्सल सेठ साल 2014 में छोटे पर्दे के धारावाहिक 'एक हसीना थी' में सबसे पहले नजर आए। इस धारावाहिक में वत्सल को खूब पसंद किया गया। साथ ही ये धारावाहिक भी हिट रहा। इस धारावाहिक में वत्सल के साथ अभिनेत्री संजीदा शेख मुख्य भूमिका में थीं। वत्सल जो कमाल बड़े पर्दे पर नहीं दिखा पाए वो कमाल उन्होंने छोटे पर्दे पर दिखाया। छोटे पर्दे पर वत्सल को काफी पसंद किया जाता है। इसके बाद वत्सल सेठ साल 2016 में 'रिश्तों का सौदागर बाजीगर' धारावाहिक में भी नजर आए।

विज्ञापन
tarzan the wonder car and tv actor vatsal sheth birthday here know about his journey
वत्सल सेठ, इशिता दत्ता - फोटो : Social Media

इस धारावाहिक में वत्सल के साथ उनकी पत्नी इशिता दत्ता भी थीं। हालांकि इस धारावाहिक के दौरान दोनों की शादी नहीं हुई थी। वत्सल सेठ और इशिता इसी धारावाहिक के दौरान नजदीक आ गए थे। और वत्सल ने साल 2017 में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की बहन इशिता दत्ता से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। जिसके बाद शादी का फैसला किया। साल 2014 में उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ में एक छोटा सा रोल किया था। लॉकडाउन के दौरान वत्सल और इशिता दो म्यूजिक वीडियोज में नजर आए थे। उनमें से एक वीडियो ‘रहने दो जरा’ वत्सल ने लॉकडाउन की तमाम पाबंदियों के दौरान खुद निर्देशित किया था। फिलहाल, वत्सल सेठ पत्नी इशिता के साथ मुंबई में रह रहे हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed