फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teacher's Day 2022: बॉलीवुड के स्टाइलिश टीचर्स के फैशनेबल अवतार पर फैंस हुए फिदा, फैशन ट्रेंड बना हर अंदाज

Mon, 05 Sep 2022 12:22 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 05 Sep 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
teacher's Day 2022 celebrities who played teacher roles in movies stylish looks
बॉलीवुड के स्टाइलिश टीचर्स - फोटो : सोशल मीडिया

डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन 5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल-कॉलेजों में कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है और सभी अपने-अपने शिक्षकों को याद करते हैं। अब बात जब टीचर्स डे की हो और बॉलीवुड का जिक्र न हो ऐसा कैसे हो सकता है। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए लाइमलाइट बटोरी है। इन शिक्षकों ने अपने किरदार से तो वाहवाही लूटी ही  साथ ही उनका फैशनेबल अंदाज और लुक भी फैशन प्रेमियों को खूब भाया था। तो चलिए जानते हैं वो कौन से सितारे हैं-

teacher's Day 2022 celebrities who played teacher roles in movies stylish looks
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन
साल 2004 में आई फराह खान की फिल्म मैं हूं न में सुष्मिता सेन ने शाहरुख खान की ग्लैमरस टीचर का किरदार निभाया था। प्रिटेंड शिफॉन की साड़ी, हॉल्टर नेक ब्लाउज और खुले बालों में जब मिस चांदनी की क्लास में एंट्री होती थी तो स्टूडेंट्स उन्हें देखते ही रह जाते थे। इस फिल्म के बाद सुष्मिता सेन स्टाइल आइकॉन बन गईं थीं। मिस चांदनी के रोल के बाद शिफॉन साड़ियों का जबर्दस्त क्रेज देखने को मिला था।

teacher's Day 2022 celebrities who played teacher roles in movies stylish looks
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
इस लिस्ट में दूसरा नाम है किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान का। फिल्म मोहब्बतें में शाहरुख खान एक म्यूजिक टीचर का किरदार निभा चुके हैं। शाहरुख के रोल का नाम राज आर्यन मल्होत्रा था। फॉर्मल शर्ट-पैंट हाथ में गिटार गले में स्वेटर और आंखों पर पतले फ्रेम का चश्मा सन् 2000 का मेजर ट्रेंड बन गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
teacher's Day 2022 celebrities who played teacher roles in movies stylish looks
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान
तारे जमीन पर में आमिर खान के रोल राम शंकर निकुम्ब को कभी नहीं भूला जा सकेगा। स्टाइलिश अंदाज की बात करें तो स्पाइक्ड बाल, फुल-स्लीव्ड टीज और डेनिम्स में आमिर का कूल और कैजुअल अंदाज स्टूडेंट्स के साथ-साथ दर्शकों को भी खूब भाया था।

विज्ञापन
teacher's Day 2022 celebrities who played teacher roles in movies stylish looks
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर
कबीर सिंह यानि शाहिद कपूर फिल्म पाठशाला में डांस टीचर के किरदार में नजर आए थे। राहुल प्रकाश के किरदार में शाहिद कपूर कमाल के टीचर थे। वह ज्यादातर डेनिम्स और व्हाइट शर्ट के साथ वेस्टकोट पहने नजर आते थे। उनका ये अंदाज फैंस को खूब भाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed