देशभर में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। गुरु और शिष्य के खास रिश्ते से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अब तक कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं जिसमें इस पवित्र रिश्ते को शानदार तरीके से पेश किया गया है। आज हम आपको शिक्षक दिवस पर ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोगों को काफी पसंद आई थीं।
Teachers Day: टीचर ही नहीं दोस्त भी हो सकता है शिक्षक, गुरु-शिष्य के खूबसूरत रिश्ते को दिखाती हैं ये फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में ऋतिक रोशन का अलग अंदाज देखने को मिला था। यह फिल्म बिहार के मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार पर आधारित थी। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स की है जो अपने सपने के टूटने के बाद गरीब बच्चों को कोचिंग पढ़ाता है और उसके सभी बच्चे आईआईटी एंट्रेंस पास कर लेते हैं।
इस फिल्म में छात्र-शिक्षक के रिश्ते को खट्टे-मीठे अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म की कहानी एक छोटे से बच्चे की है जिसके टिफिन पर उसके हिंदी टीचर की नजर हमेशा टिकी रहती है। इस फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया फिल्म में हिंदी टीचर का रोल भी उन्होंने ही निभाया था।
रानी मुखर्जी अभिनीत यह फिल्म टीचर और स्टूडेंट के बीच रिश्ते की अहमियत को बताती है। इस फिल्म में रानी को हिचकी की समस्या से ग्रसित दिखाया गया था। ऐसी समस्या होने के बाद भी वह बच्चों को पढ़ाने का नायाब तरीका ढूंढ लेती हैं। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर भले ही इसने ज्यादा कमाई न की हो लेकिन लोगों का दिल जीतने में यह जरूर कामयाब रही थी।
साल 2016 में रिलीज हुई जूही चावला और शबाना आजमी अभिनीत यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में दोनों के रोल को खूब सराहा गया था। यह फिल्म भारत के प्राइवेट शिक्षा प्रणाली पर आधारित थी।