{"_id":"5a1021dd4f1c1b7a548bdc53","slug":"teaser-of-sidharth-malhotra-and-manoj-bajpayee-starrer-neeraj-pandey-film-aiyaary-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसी है सिद्धार्थ मल्होत्रा-मनोज बाजपेयी की 'अय्यारी', फिर बदली रिलीज की तारीख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐसी है सिद्धार्थ मल्होत्रा-मनोज बाजपेयी की 'अय्यारी', फिर बदली रिलीज की तारीख
Sun, 19 Nov 2017 08:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Sun, 19 Nov 2017 08:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Aiyaary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फल्म 'अय्यारी' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीजिंग डेट की भी घोषणा कर दी गई है।
Sidharth Malhotra, Manoj Bajpayee, Rakul Preet Singh, Naseeruddin Shah, Pooja Chopra and Anupam Kher... Get a glimpse of Neeraj Pandey’s new movie #Aiyaary... 26 Jan 2018 release... Link: https://t.co/NU9mFeWeev
दो आर्मी ऑफिसर की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'अय्यारी' गणतंत्र दिवस के मौके पर यानी 26 जनवरी, 2018 को रिलीज होगी। गौरतलब है कि 25 जनवरी, 2018 को रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' रिलीज होने वाली थी, जिसकी वजह से 'अय्यारी' की रिलीज 9 फरवरी, 2018 को खिसका दी गई थी। अब जब फिल्म '2.0' की रिलीज टालने की खबरें आ रही हैं, ऐसे में नीरज पांडे ने फिल्म को 26 जनवरी को रिलीज करने की घोषणा कर दी है।
भले ही फिल्म '2.0' की रिलीज टाल दी गई है लेकिन एक बार फिर सिद्धार्थ को 'ब्रदर' अक्षय कुमार से भिड़ना ही पड़ेगा। गौरतलब है कि 26 जनवरी, 2018 को ही उनकी फिल्म 'पैडमैन' रिलीज होगी। इसकी जानकारी खुद अक्षय कुमार ने ट्विटर पर दी। मनोज बाजपेयी ने फिल्म 'अय्यारी' के को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा की तारीफ करते हुए कहा है कि उनके साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Manoj and Sidharth
फिल्म 'अय्यारी' की शूटिंग कश्मीर और दिल्ली में की गई है। 'बेबी', 'ए वेडनेसडे', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्में देने वाले फिल्म नीरज पांडे 'अय्यारी' के निर्माता और निर्देशक दोनों हैं। वहीं क्राइम ड्रामा वाली इस फिल्म को शीतल भाटिया ने को-प्रोड्यूस किया है। यह असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित है जो दो आर्मी के अधिकारियों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनके विचार अलग-अलग हैं, लेकिन अपने नजरिए से वो सही होते हैं। फिल्म में वाजपेयी, सिद्धार्थ के मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।