सब्सक्राइब करें

Jai Hanuman: 'जय हनुमान' में कौन होगा मुख्य किरदार? तेजा सज्जा ने उठाया पर्दा, अपनी भूमिका पर भी की बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 26 Jan 2024 02:25 PM IST
विज्ञापन
Teja Sajja on his role in Prasanth Varma Jai Hanuman says film will feature Lord Hanuman primary character
तेजा सज्जा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता तेजा सज्जा इन दिनों फिल्म 'हनुमान' को लेकर तारीफें लूट रहे हैं। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। तेलुगु ही नहीं, बल्कि पूरे देश में फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है। वर्ल्डवाइड ये फिल्म 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए प्रशांत वर्मा ने बीते दिनों इसके सीक्वल 'जय हनुमान' का एलान किया था और इस पर काम भी शुरू कर दिया है। अब तेजा सज्जा ने फिल्म में अपनी भूमिका पर चर्चा की।

Trending Videos
Teja Sajja on his role in Prasanth Varma Jai Hanuman says film will feature Lord Hanuman primary character
तेजा सज्जा-प्रशांत वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन पर प्रशांत वर्मा ने 'जय हनुमान' का एलान किया। बात फिल्म 'हनुमान' की करें तो इसमें तेजा सज्जा हनमंतु के किदार में हैं। एक ऐसा युवा जिसे भगवान बजरंगबली की शक्तियां हासिल हैं और वह बुराइयों से लड़ता है। हालांकि, 'जय हनुमान' की कहानी सुपरह्यूमन पर आधारित नहीं होगी, बल्कि यह भगवान हनुमान के ईर्द-गिर्द है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Teja Sajja on his role in Prasanth Varma Jai Hanuman says film will feature Lord Hanuman primary character
हनुमान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया बातचीत के दौरान तेजा सज्जा ने 'जय हनुमान' पर बात करते हुए कहा कि इस फिल्म में केंद्रीय किरदार भगवान हनुमान हैं। एक्टर ने आगे अपनी भूमिका को लेकर कहा, 'फिल्म हनुमान पर आधारित हैं और मैं हनुमैन हूं। फिल्म का मुख्य किरदार हनुमान ही हैं। लेकिन मैं हनुमैन के रूप में इसका हिस्सा हो सकता हूं'।
Rakshak: 'रक्षक- इंडियाज ब्रेव्स चैप्टर 2' से बरुन सोबती का लुक जारी, ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार सुरभि चंदना

Teja Sajja on his role in Prasanth Varma Jai Hanuman says film will feature Lord Hanuman primary character
हनुमान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

तेजा सज्जा ने आगे कहा, 'फिल्म 'हनुमान' इस नोट पर खत्म हुई है कि भगवान हनुमान ने श्रीराम से क्या वादा किया। वहीं, 'जय हनुमान' में भगवान हनुमान को मुख्य किरदार के रूप में दर्शाया जाएगा। वे फिल्म का प्राथमिक किरदार होंगे।मैं हनुमान नहीं हूं, मैं हनु-मैन हूं। इसलिए यह मुख्य रूप से भगवान हनुमान की फिल्म होगी, लेकिन हनुमैन भी इसका हिस्सा हो सकता है'।
Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17 ' के आगामी एपिसोड का प्रोमो जारी, इस बार सलमान नहीं रोहित लगाएंगे घरवालों की क्लास

विज्ञापन
Teja Sajja on his role in Prasanth Varma Jai Hanuman says film will feature Lord Hanuman primary character
फिल्म हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'हनुमान' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड ये फिल्म 250 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ चली है। आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 150.15 करोड़ रुपये हो चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड 220 करोड़ रुपये है। फिल्म रिलीज के तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी हैं और इसका जोरदार प्रदर्शन जारी है।
Fatima Sana Shaikh: 'सैम बहादुर' में इंदिरा गांधी का किरदार नहीं निभाना चाहती थीं फातिमा, फिर ऐसे बनी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed