बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाई है। उनकी किसी भी फिल्म में उनका एक्टिंग टैलेंट साफ नजर आता है। अब हाल ही में, कंगना की फिल्म 'तेजस' रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुई है। अब एक बार फिर कंगना अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। कंगना ने हाल ही में, पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है और प्रधानमंत्री को कृष्ण अवतार बताया है।
Kangana Ranaut: PM को भगवान श्री कृष्ण का अवतार मानती हैं कंगना, बोलीं- उनका जन्म देश के उद्धार के लिए हुआ है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री ने आगे इस बयान के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा, 'मेरे ऐसा कहने की वजह यह है कि यह है कि वह इस देश के लिए है। जैसे एक अवतार होते हैं, वह हमारे लिए एक अवतार हैं। वह एक साधारण इंसान नहीं हैं। उनका जन्म जो है वो इस देश के उद्धार के लिए हुआ है।'
Renjusha Menon: मलयालम अभिनेत्री रेन्जुशा मेनन का निधन, तिरुवनंतपुरम में अपने फ्लैट पर मृत पाई गईं एक्ट्रेस
हाल ही में, एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि उनके पसंदीदा व्यक्ति पीएम मोदी हैं। आगे इंटरव्यू में जब अभिनेत्री से पूछा गया कि नरेंद्र मोदी, अटल बिहारी बाजपेयी और इंदिरा गांधी में से किस प्रधानमंत्री की सबसे अधिक प्रशंसा करती हैं। इसपर अभिनेत्री ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, "मेरे पसंदीदा प्रधानमंत्री... मेरे पसंदीदा व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी हैं।
अभिनेत्री ने आगे इस बयान के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा, 'मेरे ऐसा कहने की वजह यह है कि यह है कि वह इस देश के लिए है। जैसे एक अवतार होते हैं, वह हमारे लिए एक अवतार हैं। वह एक साधारण इंसान नहीं हैं। उनका जन्म जो है वो इस देश के उद्धार के लिए हुआ है।'
Monday Box Office Report: कंगना की 'तेजस' ने टेके घुटने, 'लियो'-'12वीं फेल' ने भी सोमवार को की महज इतनी कमाई
आगे जब इंटरव्यू में उनसे कहा गया कि वह अपने इस बयान को लेकर ट्रोल भी हो सकती हैं। तो इसपर अभिनेत्री ने कहा, 'मैं ट्रोल हो रही हूं, मुझे उससे कोई शिकायत नहीं है।' कंगना ने अपने बयान के पीछे के तर्क का खुलासा करते हुए कहा, 'जो लोग सच के साथ हैं। मेरी बातें उनके लिए मरहम का काम करेगी। ऐसे ही जब श्री कृष्ण हुए थे, उनके बारे में सुदामा ने कहा था कि वह भगवान हैं, लेकिन दुर्योधन ने कहा था कि अरे काहे का भगवान। सारा दिन औरतों के साथ नाचता है, चुगली करता है, और कुछ काम नहीं है। इसलिए यदि आपकी धारणा अच्छी नहीं है, तो आप सर्वशक्तिमान का अनादर भी कर सकते हैं।'