बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने चुटीले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता जल्द ही टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी हैं। यह फिल्म 12 नवंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म के जबर्दस्त बज के बीच आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको सलमान खान से जुड़ा किस्सा बताने जा रहे हैं।
Throwback Thursday: जब सलमान ने हिमेश रेशमिया पर लगाया गाना चुराने का आरोप, दोनों के बीच जमकर हुई थी तीखी बहस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह 2008 की बात है जब अभिनेता-गायक हिमेश रेशमिया सलमान का निशाना बन गए थे। दरअसल, सलमान और कैटरीना कैफ उस समय अपनी म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'युवराज' को प्रमोट करने के लिए सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा चैलेंज 2009' में पहुंचे थे। हिमेश इस शो में जजों में से एक थे।
शो के दौरान एक प्रतियोगी के गायन कौशल की सराहना करते हुए सलमान ने मजाक में कहा कि हिमेश उसका गाना चुरा लेंगे। यह बयान सुनने के बाद हिमेश से भी रहा नहीं किया और उन्होंने तुरंत उनसे पूछा कि उन्होंने कौन सा गाना उठाया है अब तक? सलमान ने मजाक जारी रखते हुए कहा कि हिमेश ने मेरी कई फिल्मों में गाने कॉपी किए हैं।
जब हिमेश ने अभिनेता से उन पर आरोप नहीं लगाने के लिए कहा तो यह मजाकिया बातचीत तुरंत तीखी बहस में बदल गई। सलमान ने जवाब दिया, "कितने अनु मलिक के गाने उठाए तूने और वो गाने जो उसने खुद ही उठाए हैं।" इसके बाद हिमेश ने खुलासा किया कि उन्हें सलमान ने खुद एक गाना उठाने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था, "गाने तो नहीं उठाता मैं। एक गाना आपने जबर्दस्ती की थी तो मैंने सैंटाना का उठाया था ...गलती कर दी थी मैंने.. जिसके लिए जिंदगी भर के लिए कसम खायी कि अब कोई गाना नहीं उठाऊंगा।''
जब सलमान ने पूछा कि वह किस गाने का जिक्र कर रहे हैं तो हिमेश ने कहा, "ओ प्रिया ओ प्रिया।" अभिनेता ने उनसे गाना गाने के लिए कहा और हिमेश ने जोर से यह कहकर बहस खत्म कर दी कि वह उठाए हुए गाने नहीं गाते। बता दें, 'ओ प्रिया ओ प्रिया' को रोमांटिक फिल्म 'कहीं प्यार ना हो जाए' का गाना है। इसे अमेरिकी रॉक बैंड सैंटाना के 'मारिया मारिया' से कॉपी किया गया था। हिमेश ने सलमान की 1998 की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भी उन्होंने संगीत दिया था।
Koffee With Karan 8: धर्मेंद्र ने की सनी और बॉबी की तारीफ, पिता की बात सुन भावुक हुए दोनों बेटे