बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म 'तेजस' को लेकर सुखियों में बनी हुई हैं। 'तेजस' कमाई के मामले में पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। टिकट खिड़की पर निराशाजनक स्थिति के बावजूद, कंगना फिल्म 'तेजस' को अपने दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। अब हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वेश मेवाड़ा के निर्देशन में बनी कंगना की फिल्म 'तेजस' देखने में रुचि व्यक्त की है।
Tejas: लोक भवन में होगी 'तेजस' की स्क्रीनिंग, कंगना रणौत के साथ फिल्म देखेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 31 अक्तूबर को कंगना की फिल्म ' तेजस ' की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होंगे। विशेष स्क्रीनिंग लखनऊ के लोक भवन सभागार में आयोजित की जाएगी। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस कंगना रनौत भी मौजूद रहेंगी। इस बात की जानकारी सीएम योगी के कार्यालय ने ट्वीट कर दी है। ट्वीट के जरिए बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल मंत्रिमंडल के माननीय सदस्यों के साथ लोक भवन, लखनऊ में विशेष स्क्रीनिंग में फिल्म 'तेजस' देखेंगे।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज कल मंत्रिमण्डल के माननीय सदस्यों के साथ लोकभवन, लखनऊ में विशेष स्क्रीनिंग में फिल्म 'तेजस' देखेंगे।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) October 30, 2023
हाल ही में, फिल्म की रिलीज से पहले कंगना ने दिल्ली के इंडियन एयरफोर्स ऑडिटोरियम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई भारतीय वायु सेना अधिकारियों के लिए फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की थी। इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कम कमाई देख कंगना ने वीडियो साझा कर फैंस से थिएटर में जाकर 'तेजस' देखने की अपील की थी।
Kennedy: कैनेडी को मामी फिल्म फेस्टिवल में मिला स्टैंडिंग ओवेशन, अनुराग ने इस निर्देशक को दिया कहानी का श्रेय
कंगना ने कहा था कि हमारी फिल्म 'तेजस' सिनेमाघरों में आई है, जिसने भी यह फिल्म देखी, हमें खूब सराहा और आशीर्वाद दिया, लेकिन कोविड के बाद से हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाई है। 99 प्रतिशत फिल्मों को दर्शक मौका नहीं देते हैं। मैं मल्टीप्लेक्स के दर्शकों से यह अनुरोध करती हूं कि अगर आपने 'उरी', 'निरजा', 'मैरी कॉम' जैसी फिल्मों का आनंद उठाया है तो आपको 'तेजस' भी बहुत पसंद आएगी।
Harrdy Sandhu: स्टेज शो के दौरान महिला फैन ने किया था हार्डी संधू का यौन उत्पीड़न, गायक का चौंकाने वाला खुलासा
वहीं बात करें फिल्म की तो 'तेजस' सर्वेश मेवाड़ा के जरिए लिखित और निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला के जरिए निर्मित है। इसमें कंगना के अलावा अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी, विशाक नायर, कश्यप शंगारी, सुनीत टंडन, रियो कपाड़िया, मोहन अगाशे और मुश्ताक काक भी हैं। फिल्म में कंगना वायु सेना अधिकारी तेजस गिल का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। यह फिल्म 28 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
Paras Kalnawat: अक्षय कुमार को अपना स्टंट गुरु मानता है टीवी का यह सितारा, कहा- फिल्में देखकर सीखा एक्शन