फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाहुबली' की नई मूवी की रिलीज डेट और आगे खिसकी, फैंस को करना होगा लंबा इंतजार

Fri, 02 Feb 2018 06:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Feb 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
Telugu actor Prabhas upcoming film Saaho may released in 2019
अपनी एक्टिंग और एक्शन से सभी का दिल जीतने वाले तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार और 'बाहुबली' के नाम से फेमस हुए एक्टर प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'साहो' की चर्चा इन दिनों जोरो पर है। वहीं प्रभास के फैंस को भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 

 
Telugu actor Prabhas upcoming film Saaho may released in 2019
फिलहाल अभी तक इस फिल्म का केवल पोस्टर ही सामने आया है। इसके बाद से फैंस के दिल में प्रभास के एक्शन को फिर से देखने की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। फिल्म 'साहो' को इसी साल रिलीज होना था, मगर फिल्म के डायरेक्टर सुजीत रेड्डी ने अब 'साहो' को 2019 में रिलीज करने का फैसला किया है। 
Telugu actor Prabhas upcoming film Saaho may released in 2019
'साहो' एक एक्शन फिल्म है। इस समय इस फिल्म की शूटिंग दुबई में चल रही है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर सुजीत अपनी इस फिल्म में हॉलीवुड फिल्मों की तरह एक्शन सीन करवाने के लिए काम कर रहे हैं। इसके चलते 'साहो' को पूरा होने में कम से कम एक साल का समय लग सका, इसलिए इस फिल्म के अगले साल की शुरुआत में रिलीज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Telugu actor Prabhas upcoming film Saaho may released in 2019
आपको बता दें कि प्रभास ने अपनी फिल्म 'बाहुबली' से लोगों का दिल जीत लिया था। उनकी इस फिल्म ने सभी दर्शकों के दिल और दिमाग पर एक अलग छाप छोड़ी थी। बाहुबली-2 पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों  में से एक है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed