सब्सक्राइब करें

B'dy Spcl: प्रकाश झा की इन 10 फिल्मों ने बॉलीवुड में गाड़े झंडे, अजय देवगन को बनाया स्टार

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 27 Feb 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
ten best film of Prakash Jha which make Ajay Devgan star
Prakash Jha and Ajay Devgn - फोटो : social media
बात चाहे एक्टिंग की हो या राइटिंग-डायरेक्शन की इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा स्टार जिसकी फिल्में चलती नहीं बल्कि बोलती हैं। जबरदस्त एक्शन, ड्रामा से भरपूर इनकी फिल्मों को देखते हुए दर्शक अपनी जगह से एक बार उठने से भी इतराता है। हम बात कर रहे हैं मशहूर फिल्म निर्देशक प्रकाश झा की। 27 फरवरी 1952 को बिहार के चंपारण में जन्मे प्रकाश झा बॉलीवुड को एक से एक बेहतरीन फिल्मों से सजा चुके हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी 10 बेस्ट फिल्मों के बारे में....

 
Trending Videos
ten best film of Prakash Jha which make Ajay Devgan star
हिप हिप हुर्रे - फोटो : social media
हिप हिप हुर्रे
झारखंड के सैनिक स्कूल में पढ़े प्रकाश झा ने अपनी पहली फिल्म 'हिप हिप हुर्रे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 1984 में रिलीज हुई इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने रांची में की थी। फिल्म में दीप्ति नवल और राजकिरण ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का स्क्रीनप्ले गुलजार ने लिखा था और म्यूजिक भी गुलजार का ही था। इसमें राज किरण मुख्य भूमिका में थे। खेल पर आधारित इस फिल्म ने प्रकाश झा को पहचान दिला दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ten best film of Prakash Jha which make Ajay Devgan star
bandish - फोटो : social media
बंदिश
साल 1996 में आई फिल्म 'बंदिश' से प्रकाश ने ये साबित कर दिया था कि वो अलग तरह के फिल्म डायरेक्टर हैं। इस फि्ल्म में जूही चावला, गुड्डी मारुति, परेश रावल, शिल्पा शिरोडकर, हिमानी शिवपुरी, जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। जूही ने इस फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की। जैकी श्रॉफ और जूही को जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 
 
ten best film of Prakash Jha which make Ajay Devgan star
Mrityudand - फोटो : social media
मृत्युदंड
भारतीय समाज के अहम पहलुओं की सच्चाई बयां करती फिल्म 'मृत्युदंड' साल 1997 में आई। इस फिल्म का निर्देशन कर प्रकाश उस साल के टॉप फिल्म डायरेक्टर बन गए थे। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, शबाना आज़मी, अयूब खान, शिल्पा शिरोडकर और ओम पुरी मुख्य भूमिकाओं में रहे। यह फिल्म सामाजिक और लिंग अन्याय पर एक टिप्पणी थी। बिहार के परिवेश पर आधारित इस फिल्म की कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया था। 
 
विज्ञापन
ten best film of Prakash Jha which make Ajay Devgan star
Dil Kya Kare - फोटो : social media
दिल क्या करे
1999 में आई फिल्म 'दिल क्या करे' से प्रकाश रोमांटिक स्टोरी लेकर आए। इस फिल्म में अजय देवगन, महिमा चौधरी, राखी गुलज़ार, काजोल और चन्द्रचूढ़ सिंह मुख्य भूमिका में थे। झा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चली। दिल क्या करे प्रकाश की पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed