अपनी बायोपिक की शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहीं भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा कोरोना महामारी के इस दौर में नकारात्मक भाव फैलाने वाले लोगों के सख्त खिलाफ हैं। उनका कहना है कि अगर आप सक्षम हैं तो आपको दूसरों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। यह ऐसा वक्त है जहां नकारात्मक भाव पैदा करने की कोई जगह नहीं है।
नकारात्मकता फैलाने वाले लोगों को इस खिलाड़ी ने किया सावधान, बोली, 'सक्षम लोग आगे आएं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर खाना पकाने और खाने के फोटो सोशल मीडिया पर साझा करने वालों के बारे में सानिया का कहना है कि वे इन सब चीजों का विश्लेषण कर नहीं करतीं। उन्होंने कहा, 'मेरे पास इतना वक्त नहीं है कि मैं यह सब चीजें देखकर उनको जज करूं।'
भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और युवराज सिंह के पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की मदद करने के बारे में भी सानिया का कहना है कि उन्होंने जो भी किया वह किसी पब्लिसिटी स्टंट के तहत नहीं किया होगा। उन्होंने कहा, 'ऐसे समय में हर किसी को एक दूसरे की मदद की जरूरत है। अगर कोई किसी की मदद करता है तो हमें उसकी सराहना करनी चाहिए।'
महामारी के इस दौर में सोशल मीडिया पर बहुत से लोग गलत जानकारियां फैला रहे हैं। इनमें कुछ सेलेब्रिटीज भी शामिल हैं। इस पर सानिया का कहना है, 'मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे गलत जानकारियों को ना फैलाएं और इन से होने वाले दुष्परिणामों से सावधान रहें। मैं हमेशा सरकारी जानकारियों पर ही विश्वास करती हूं और समय-समय पर डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट को भी चेक करती रहती हूं। ऐसे कठिन समय में यही जानकारियां सही हैं।'
सानिया अपनी दिनचर्या के बारे में बताते हुए कहती हैं, 'हर किसी का हर चीज से लड़ने का अपना-अपना अंदाज होता है। मैं इस समय घर पर रहकर खूब व्यायाम कर रही हूं और अपने बच्चे और परिवार के साथ समय व्यतीत कर रही हूं। मेरे अंदर का एथलीट मुझे इन सब चीजों से लड़ने की शक्ति देता है।'
कोरोना वायरस: सिनटा के बाद फोटोग्राफर्स की ऋतिक रोशन ने की आर्थिक सहायता

कमेंट
कमेंट X