शाहिद कपूर बाॅलीवुड के सबसे चहेते एक्टर्स में से हैं। अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इन सब के बीच शाहिद अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबर है कि उन्हें एक नई फिल्म ऑफर की गई है। फिल्म में अभिनेता को छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाने का ऑफर दिया गया है।
Shahid Kapoor: प्रेम कहानी के बाद युद्ध भूमि में दिखेंगे शाहिद कपूर! 'छत्रपति शिवाजी' के रोल में आएंगे नजर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद की अपनी अगली फिल्म के लिए ‘ओएमजी 2’ के डायरेक्टर अमित राय से बातचीत चल रही है। जिसमें दोनों के किसी हिस्टॉरिकल फिल्म पर साथ काम करने की चर्चा है। हालांकि, फिल्म की औपचारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कहा जा रहा है फिल्म का बजट काफी भारी भरकम होने वाला है। शाहिद की यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी के पराक्रम और शौर्य को दर्शाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छत्रपति शिवाजी भारतीय सिनेमा की अब तक की महंगी फिल्मों में से एक होगी। बता दें कि डायरेक्टर अमित राय को इस तरह के विषयों पर काम करना काफी पसंद है। यही वजह है कि उनकी स्टोरी और विजन से प्रोड्यूसर्स भी काफी प्रभावित हुए हैं और अब कास्ट को फाइनल करने की बात चल रही है।
रिपोट्र्स की मानें, तो कास्ट की बात छिढ़ते ही सबसे पहले नाम शाहिद कपूर का आया है। वहीं, शाहिद ने भी इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच करने पर अपना भरपूर उत्साह दिखाया है और इसमें काम करने के लिए हां कह दिया है। प्रोड्यूसर्स अब इसके लिए फाइनेंसर्स और स्टूडियो की तलाश में जुट गए हैं। किसी टाॅप स्टूडियो के फिल्म से जुड़ने के बाद ही उनका नाम और फिल्म को औपचारिक रूप से अनाउंस किया जाएगा।
गौरतलब है कि शाहिद कपूर की कृति सेनन के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ आगामी 9 फरवरी को रिलीज होगी और इसमें शाहिद के साथ अभिनेत्री कृति सेनन भी हैं। यह फिल्म एक इंसान और रोबोट के प्यार की कहानी है। शाहिद कपूर इसमें आर्यन का रोल प्ले कर रहे हैं, तो कृति सिफरा के किरदार में नजर आएंगी, जो एक रोबोट हैं।
Murder Mubarak: ड्रीम गर्ल बन दिलों पर राज करने को तैयार करिश्मा कपूर, मर्डर मुबारक में आएंगी नजर